Tamilrockers पर लीक हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की वेब सीरीज Sacred Games 2
सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस मच अवेटेड वेब शो की तो सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन का इंतजार हर कोई लंबे समय से कर रहा था लेकिन रिलीज के साथ ही ये लीक ही चुका है
Sacred Games 2: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की फेमस वेब सीरीज Sacred Games का सीजन 2 अब रिलीज हो चुका हैं. 15 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर इसके 8 एपिसोड स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद हैं. लेकिन रिलीज के साथ ही इसके सभी एपिसोड पायरेसी वेबसाईट Tamilrockers पर लीक हो चुके हैं. दरअसल जब भी कई नई मूवी या वेब सीरीज रिलीज होती है. उसके साथ ही उसपर पायरेसी का खतरा मंडराने लगता है.
दरअसल फिल्म इंडस्ट्री एक लंबे समय से पायरेसी (Piracy) पर लगाम लगाने की अपील करती है. लेकिन सरकार (Indian Government) की तरफ उठाए जाने वाले कदम इतने कारगर साबित नहीं हो सके हैं.
यही वजह है कि आए दिन फिल्में ऑनलाइन लीक होती रहती हैं. ऐसे में अब सेक्रेड गेम्स 2 भी इसका शिकार बनी है. यह भी पढ़े: सेक्रेड गेम्स 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, खतरनाक इरादों के साथ लौटा गणेश गायतोंडे
देखें सेक्रेड गेम्स 2 का ट्रेलर-
Tamilrockers पर लीक हुई Sacred Games 2-
बात करें सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस मच अवेटेड वेब शो की तो सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन का इंतजार हर कोई लंबे समय से कर रहा था. इस शो का कांसेप्ट और इसके डायलॉग लोगों के बीच काफी पॉपुलर रहे हैं. ऐसा ही कुछ अब दूसरे सीजन के साथ भी देखा जा रहा हैं. सोशल मीडिया पर इसके डायलॉग्स के मीम्स बनने शुरू ही चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2019 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

