देश

सुपरस्टार रजनीकांत बेयर ग्रिल्स के शो ‘Man vs Wild’ की शूटिंग के दौरान हुए घायल

भारत के सुपरस्‍टार रजनीकांत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि मैन वर्सेस वाइल्ड की शूटिंग के दौरान रजनीकांत घायल हो गए हैं. इस हादसे में उन्‍हें चोट लगी है. रजनीकांत को यह चोट मैन वर्सेज वाइल्‍ड की शूटिंग के दौरान कर्नाटक के बांदीपुर के जंगल में लगी है.

सुपरस्टार रजनीकांत बेयर ग्रिल्स के शो ‘Man vs Wild’ की शूटिंग के दौरान हुए घायल
रजनीकांत और बेयर ग्रिल्स (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली. भारत के सुपरस्‍टार रजनीकांत (Rajinikanth) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि मैन वर्सेस वाइल्ड की शूटिंग के दौरान रजनीकांत घायल हो गए हैं. इस हादसे में उन्‍हें चोट लगी है. रजनीकांत को यह चोट मैन वर्सेज वाइल्‍ड (Man vs Wild) की शूटिंग के दौरान कर्नाटक के बांदीपुर के जंगल में लगी है. उल्लेखनीय है कि बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के इस मशहूर शो का हिस्सा इससे पहले बराक ओबामा (Barack Obama) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  रह चुके हैं.

कर्नाटक के इस जंगल की खासियत यहां के शेर हैं जो काफी फेमस हैं. यही कारण है कि मंगलवार यानि आज रजनीकांत यहां शूटिंग करने पहुंचे थे. शूटिंग के दौरान बेयर ग्रिल्‍स भी मौजूद थे. वही अंग्रेजी अखबार न्यू इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो वन अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा है. साथ ही रजनीकांत पर जुर्माना लगाया गया है.

 यह भी पढ़े-बराक ओबामा, पीएम मोदी के बाद अब सुपरस्टार रजनीकांत नजर आएंगे MAN Vs Wild में, शूटिंग हुई शुरू

ANI का ट्वीट-

गौरतलब है कि पिछले वर्ष पीएम मोदी ने ने 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के लिए बेयर ग्रिल्स के साथ उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक स्पेशल एपिसोड की शूटिंग की थी. जिसका टेलीकास्ट 12 अगस्त 2019 को हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2020 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).