In Pics: तैमूर अली खान की Pre-Birthday Party में स्टार किड्स ने मचाया धमाल, गिफ्ट में मिली ये शानदार चीज
तैमूर अली खान की प्री-बर्थडे पार्टी में बबिता कपूर, मौसी करिश्मा कपूर समेत ये बड़े स्टार्स नजर आए
स्टार किड्स में सबसे अव्वल नंबर पर अपनी पॉपुलैरिटी दर्ज कराने वाले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आनेवाले 20 दिसंबर को 2 साल के हो जाएंगे. ऐसे में इस खास मौके पर उनके परिवार वालों ने आज उनके लिए एक प्री-बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन (Pre-Birthday Celebration) आयोजित की जिसमें कपूर और पटौदी परिवार से जुड़े कई लोग नजर आए. इस पार्टी में मानों स्टारकिड्स का जमावड़ा लग गया है. आज तैमूर की इस पार्टी में बबिता कपूर (Babita Kapoor), उनकी मौसी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) समेत कई लोग पहुंचे.
इस पार्टी में कुणाल खेमू (Kunal Khemu), सोहा अली खान (Soha Ali Khan), इनाया नौमी खेमू (Inaya Naumi Khemu), सबा अली खान (Saba Ali Khan) और रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) नजर आए. इसी के साथ रणविजय सिंह (Rannvijay Singh) भी यहां अपनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ दिखे.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
#ranvijaysingha with wife #priyankasingha and kiddo at #taimuralikhan birthday bash @viralbhayani
तैमूर को जन्मदिन के मौके पर शानदार कार गिफ्ट में मिली. इस बेबी कार का एक वीडियो भी इंटरनेट पर देखने को मिली है.
View this post on Instagram
That's a beautifully decorated car for the Prince. #taimuralikhan bday bash
आपको बता दें कि पिछले साल सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने तैमूर के जन्मदिन की पार्टी पटौदी पैलेस में रखी थी जहां कपूर और पटौदी परिवार समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके खास यार और दोस्त भी नजर आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2018 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

