बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन की बहुमंजिला इमारत से गिरकर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

दिशा सलियन ने कई मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशन फर्म के साथ काम किया है, उन्होंने सुशांत सिंह अलावा वरुण शर्मा, भारती सिंह जैसे सेलेब्स का काम भी संभाल चुकी हैं.

सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन की बहुमंजिला इमारत से गिरकर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
दिशा सलियन की हुई मौत (Image Credit: Instagram)

साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद ही धक्कादायक रहा है. पिछले कुछ समय में इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के निधन की खबर सामने चुकी है. ऐसे में अब एक सेलेब्रिटी मैनेजर की मौत की जानकारी सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन (Ex-Manager Disha Salian) की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई हैं. दरअसल दिशा सलियन की लाश मुंबई के मलाड इलाके में मौजूद बहुमंजिला इमारत से मिली. बताया जा रहा है कि दिशा इस इमारत के 14वें मंजिल से गिरी थी. जिसके बाद उन्हें बोरीवली अस्पताल में ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वो हर दिशा से इसकी जांच कर रही हैं. बताया जा रहा है कि जिस समय दिशा की मौत हुई उस समय घर पर उनके मंगेतर भी मौजूद थे. दिशा के मौत की खबर जानकर वरुण शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया है. वरुण ने लिखा कि वो इस समय खुद को स्पीचलेस और नंब महसूस कर रहें हैं.

दिशा सलियन ने कई मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशन फर्म के साथ काम किया है, उन्होंने सुशांत सिंह और वरुण शर्मा के अलावा  भारती सिंह जैसे सेलेब्स का काम भी संभाल चुकी हैं. आपको बता दे कि इससे पहले क्राइम पेट्रोल में काम करने वाली एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने अपने घर में खुदखुशी कर लिया था. प्रेक्षा के बारे में कहा कि वो लॉकडाउन के चलते काफी परेशान हो चुकी थी. जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2020 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).