रोमांस से लेकर एक्शन तक में पापा सनी देओल से जरा भी कम नहीं है करण, फिल्म 'पल पल दिल के पास' का ट्रेलर हुआ रिलीज
फिल्म के ट्रेलर में तो करण और सहर के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है लेकिन दोनों की असली परीक्षा तो फिल्म रिलीज के बाद होगी.
बॉलीवुड (Bollywood) के माचो हीरो सनी देओल (Sunny Deol) की अपनी एक फैन फॉलोविंग रही है. परदे पर अपने ढाई किलों के मुक्के से और जोशीले डायलॉग से सनी फैंस का दिल जीत लेते थे. ऐसे में अब बाद उनके बेटे करण (Karan Deol) भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. करण अपने पापा की फिल्म पल पल दिल के पास (Pal Pal Dil Ke Paas) से ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं. इस फिल्म में करण के साथ सहर बम्बा (Sahher Bambba) भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. ऐसे में अब फिल्म का ट्रेलर (Film Trailer) रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में करण का रोमांटिक और एंग्री दोनों ही लुक दिखाई दे रहा है.
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत खूबसूरत पहाड़ो के बीच दो अनजान लोगों से शुरू होती है जो ट्रिप खत्म होने तक एक दूसरे के बेहद करीब आज जाते हैं. लेकिन ट्रेलर के खत्म खत्म होते करण का एक्शन और एंग्री लुक भी देखने को मिलता है. सवा दो मिनट के इस ट्रेलर में लदाख की खूबसूरत वादिया और लोकेशन कमाल की दिखाई दे रही है. फिल्म की सिनेमेटोग्राफी भी शानदार है. आप भी देखिए फिल्म का ये ख़ास ट्रेलर.
फिल्म के ट्रेलर में तो करण और सहर के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है लेकिन दोनों की असली परीक्षा तो फिल्म रिलीज के बाद होगी. इस फिल्म का निर्देशन सनी देओल ने ही किया है और यह फिल्म 20 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2019 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

