बॉलीवुड

Serial Blasts in Sri Lanka: श्रीलंकाई मॉडल-एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज ने जताया दुख, कहा- इसे अब रुकना होगा!

जैकलीन फर्नांडिज ने श्रीलंका में हुए बम धमाकों पर अपनी दुख व्यक्त करते हुए ये बात कही है

Serial Blasts in Sri Lanka: श्रीलंकाई मॉडल-एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज ने जताया दुख, कहा- इसे अब रुकना होगा!
जैकलीन फर्नांडिज और श्रीलंका में बम धमाका (Photo Credits: File Photo)

श्रीलंका (Sri Lanka) से इस समय सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. राजधानी कोलंबो (Colombo) सहित देश के कई अन्‍य हिस्‍सों में रविवार को लगातार धमाके हुए. धमाके तब हुए, जब पूरी दुनिया ईस्‍टर संडे मना रही थी. मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका की राजधानी कोलंबो सहित करीब 8 जगह सीरियल ब्लास्ट (serial blast) हुए हैं. बताया जा रहा है कि 3 चर्च और 5 होटल के अंदर धमाके हुए हैं. विस्‍फोट राजधानी कोलंबो के कोच्चीकेड में सेंट एंथोनी चर्च (St. Anthony Church) के पास किया गया और दूसरा विस्‍फोट कटुवापिटिया, कटाना में हुआ.

इन धमाकों से न सिर्फ श्रीलंका के रहिवासियों का बल्कि दुनियाभर के लोगों के दिलों में गहरा दुख पहुंचा है. इस हादसे को लेकर लोग ट्विटर पर रिएक्शन दे रहे हैं. अब श्रीलंकन मॉडल और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज ने भी इन धमाकों की कड़ी निंदा करते हुए इसपर अपना दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "श्रीलंका में बम धमाके की खबर बेहद दुखद है. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग ये नहीं समझ पा रहे हैं कि हिंसा का चैन रिएक्शन होता है. इसे अब रुकना होगा!"

ये भी पढ़ें: ईस्टर संडे पर श्रीलंका में सीरियल बम ब्लास्ट, चर्च और होटलों में हुए कई धमाके, 129 की मौत की, 400 घायल

श्रीलंका मीडिया के अनुसार अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि धमाके में जानमाल का कितना नुकसान हुआ है. घायलों की संख्या बढती जा रही है. जिन चर्चों को निशाना बनाया गया है, उनमें एक राजधानी के उत्तरी हिस्से में है और दूसरा कोलंबो के बाहर नेगोम्बो कस्बे में बताया जा रहा है. मौके पर राहत कार्य शुरू हो गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).