पाकिस्तान में रिलीज होने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बनी अभिनेता यश की 'KGF'

अभिनेता यश (Yash) की फिल्म 'केजीएफ'( KGF) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अब इस फिल्म का हिंदी वर्जन पाकिस्तान (Pakistan) में भी रिलीज हो गया है. 11 जनवरी को इस फिल्म ने पाकिस्तान के सिनेमाघरों में दस्तक दी.

फिल्म 'KGF' का पोस्टर (Photo Credits :File Photo)

अभिनेता यश (Yash) की फिल्म 'केजीएफ'( KGF) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अब इस फिल्म का हिंदी वर्जन पाकिस्तान (Pakistan) में भी रिलीज हो गया है. 11 जनवरी को इस फिल्म ने पाकिस्तान के सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म समीक्षक हरीश माल्या ने न्यूज मिनट से बात करते हुए कहा कि, "केजीएफ के हिंदी वर्जन को लाहौर और इस्लामाबाद में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. हमें समझ में आ रहा है कि फिल्म काफी अच्छा कर रही है लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अभी तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में नहीं बताया है."

इसके आगे हरीश माल्या ने कहा कि, "यह पहली कन्नड़ फिल्म है जो पाकिस्तान में आधिकारिक तौर पर रिलीज हुई है. इससे पहले पवन कुमार की फिल्म लूसिया की भी पाकिस्तान में रिलीज होने की खबर सामने आई थी लेकिन यह फिल्म सिर्फ फिल्म फेस्टिवल्स तक ही सीमित रह गई थी."

यह भी पढ़ें:- KGF एक्टर यश के फैन ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी

आपको बता दें कि फिल्म 'केजीएफ' भारत में तकरीबन 2400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी. 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 2 हफ्तों में ही 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था. यह फिल्म 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड