मनोरंजन

Harom Hara Teaser: सुधीर बाबू की पैन इंडिया फिल्म 'हारोम हारा' का टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में होगी एक्शन की भरमार (Watch Video)

सुधीर बाबू अभिनीत बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म 'हारोम हारा' का हिंदी टीजर आउट हो गया है. टीजर में फिल्म के जबरदस्त एक्शन और इमोशन्स की झलक देखने को मिल रही है.

Harom Hara Teaser: सुधीर बाबू की पैन इंडिया फिल्म 'हारोम हारा' का टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में होगी एक्शन की भरमार (Watch Video)
Times Music (Photo Credits: Youtube)

Harom Hara Teaser: सुधीर बाबू अभिनीत बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म 'हारोम हारा' का हिंदी टीजर आउट हो गया है. टीजर में फिल्म के जबरदस्त एक्शन और इमोशन्स की झलक देखने को मिल रही है. फिल्म का निर्देशन ज्ञानासागर द्वारा किया गया है और सुमंत गेड्डू द्वारा निर्मित है. Kantara Chapter 1 Teaser: 'कांतारा चैप्टर 1' की पहली झलक के साथ फिर हुआ दिव्यता का एहसास, यहां देखिए रोंगटे खड़ा कर देने वाला टीजर (Watch Video)

टीजर की शुरुआत में सुधीर बाबू एक रौद्र रूप में नजर आ रहे हैं. उनके हाथ में रिवॉल्वर है और वह किसी से भिड़ने के लिए तैयार हैं. इसके बाद टीजर में फिल्म के कुछ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस दिखाए गए हैं. साथ ही, कुछ इमोशनल सीन भी हैं जो दर्शकों को भावुक कर देंगे.ट्रेलर को देखकर लगता है कि फिल्म में एक्शन सीन्स की भरमार होने वाली है.

देखें टीजर:

फिल्म में मालविका शर्मा, सुनील और अक्षरा गोड़ा भी अहम भूमिकाओं में हैं. 'हारोम हारा' तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह 2024 की शुरुआत में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2023 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).