मनोरंजन

साउथ एक्ट्रेस Raai Laxmi के कोरोना वैक्सीन लगवाते समय छूटे पसीने, Video देख लोग बोले- ओवर एक्टिंग कर रही हैं 

कोरोना वैक्सीन की डोज अब तक लाखों देशवासी लगवा चुके हैं. इसमें सामान्य जनता से लेकर नेता और अभिनेता भी शामिल हैं. बॉलीवुड में भी अब तक कई सारे सेलिब्रिटीज कोविड-19 वैक्सीन की डोज ले चुके हैं. आज साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई है.

साउथ एक्ट्रेस Raai Laxmi के कोरोना वैक्सीन लगवाते समय छूटे पसीने, Video देख लोग बोले- ओवर एक्टिंग कर रही हैं 
राय लक्ष्मी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन (Photo Credits: Instagram)

कोरोना वैक्सीन (COVID-19 Vaccine) की डोज अब तक लाखों देशवासी लगवा चुके हैं. इसमें सामान्य जनता से लेकर नेता और अभिनेता भी शामिल हैं. बॉलीवुड में भी अब तक कई सारे सेलिब्रिटीज कोविड-19 वैक्सीन की डोज ले चुके हैं. आज साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी (Raai Laxmi) ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई है. एक्ट्रेस ने वैक्सीन लगवाते समय अपना एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसे उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया है.

वीडियो में देखा गया कि कोरोना की डोज लेते समय सुई देखकर राय लक्ष्मी के भी पसीने छुट गए और वो नर्स को अपनी ओर आती देखकर नर्वस हो गईं. इसके बाद उन्होंने हिम्मत करके सुई लगवाई जिस दौरान वो रों भी पड़ी. राय लक्ष्मी तब राहतभरी सांस लेती हैं जब नर्स उनके शरीर में वैक्सीन की सुई इंजेक्ट करने के बाद उसे निकाल देती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raai Laxmi (@iamraailaxmi)

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "वाकई में मुझे ट्राइपैनोफोबिया है. सुई लगवाना मेरे लिए बड़ी बात है. लेकिन मैंने ये कर दिया (येय). अब हंसिये मत." आपको बता दें कि किसी भी मेडिकल इंस्ट्रूमेंट और इससे जुड़ी प्रक्रिया से डर को ट्राइपैनोफोबिया (Trypanophobia) कहते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raai Laxmi (@iamraailaxmi)

एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखने के बाद जहां कई लोगों ने उनकी हिम्मत के लिए उनकी तारीफ की वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी करने लगे. एक यूजर ने इसे ओवर एक्टिंग बताया तो दूसरे यूजर कमेंट करते हुए लिखा कि उनका वीडियो बेहद बोरिंग है. इसी तरह उनके वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2021 11:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).