साउथ एक्टर Siddharth का बड़ा आरोप, कहा- BJP IT Cell ने लीक किया नंबर, मिल रही हत्या और रेप की धमकी
साउथ सुपरस्टार सिद्धार्थ ने आरोप लगाया है कि उनका फोन नंबर इंटरनेट पर लीक कर दिया गया है. एक्टर ने कहा कि कि बीजेपी आईटी सेल ने उनका नंबर लीक लिया है. इस बात के चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.
South Actor Siddharth Phone Number Leaked: साउथ सुपरस्टार सिद्धार्थ (Siddharth) ने आरोप लगाया है कि उनका फोन नंबर इंटरनेट पर लीक कर दिया गया है. एक्टर ने कहा कि कि बीजेपी आईटी सेल ने उनका नंबर लीक लिया है. इस बात के चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. एक्टर ने बताया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज भरे फोन कॉल और बलात्कार की धमकी मिल रही है.
सिद्धार्थ ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को टैग किया है. सिद्धार्थ ने लिखा, "मेरा फोन नंबर तमिलनाडू बीजेपी आईटी सेल के लोगों ने लीक कर दिया. 500 से भी ज्या अभद्र, बलात्कार और हत्या की धमकी के फोन आ आए हैं. मैंने सभी नंबर्स को रिकॉर्ड करके (बीजेपी लिंक और डीपी के साथ) पुलिस को सौंप दिया है. मैं चुप नहीं रहूंगा. कोशिश करते रहें."
My phone number was leaked by members of TN BJP and @BJPtnITcell
Over 500 calls of abuse, rape and death threats to me & family for over 24 hrs. All numbers recorded (with BJP links and DPs) and handing over to Police.
I will not shut up. Keep trying.@narendramodi @AmitShah
— Siddharth (@Actor_Siddharth) April 29, 2021
इसी के साथ सिद्धार्थ ने उन ट्वीट्स को भी शेयर किया है जिसमें उन्हें खुलेतौर पर जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने लिखा, "बीजेपी आईटी सेल तमिलनाडु के लोगों के ये कुछ चुनिंदा ट्वीट्स हैं जिसमें वो मेरा नंबर मांग रहे थे और लोगों को मुझपर अटैक करने के लिए उकसा रहे थे."
This is outrageous
— Shreya Dhanwanthary (@shreya_dhan13) April 29, 2021
एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने सिद्धार्थ का समर्थन करते हुए ट्वीट कर लिखा, "ये अपमानजनक है." आपको बता दें कि सिद्धार्थ बीजेपी सरकार के कामकाज को लेकर अक्सर आलोचना करते आए हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2021 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

