Shivarajkumar Hospitalized: कन्नड़ सुपरस्टार शिवाराजकुमार बेंगलुरु में हल्की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती!
Shivarajkumar (Photo Credits: Instagram)

Shivarajkumar Hospitalised: कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार शिवाराजकुमार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में हल्की बीमारी के चलते भर्ती कराया गया है. वे एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और अचानक उन्हें बेचैनी होने लगी, जिसके बाद सोमवार को उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती किया गया. ऐसा बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान अधिक धूल की वजह से उन्हें तकलीफ हुई थी. डॉक्टर की सलाह पर रुटीन चैकअप के लिए उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया था. खबरों की माने तो अब वे पूरी तरह से स्वस्थ्य है. Pushpa 2 Teaser Update: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा 2' का टीजर 8 अप्रैल को होगा रिलीज, फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक!