मनोरंजन

Salaar: प्रभास स्टारर 'सालार' को सेंसर बोर्ड से मिला 'ए' सर्टिफिकेट, फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक!

होम्बले फिल्म्स की सालार: पार्ट 1 सीजफायर भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. प्रभास स्टारर और प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्रशंसकों और दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है, फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है.

Salaar: प्रभास स्टारर 'सालार' को सेंसर बोर्ड से मिला 'ए' सर्टिफिकेट, फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक!
Salaar Hindi Trailer Prabhas (Photo : X)

Salaar: होम्बले फिल्म्स की सालार: पार्ट 1 सीजफायर भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. प्रभास स्टारर और प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्रशंसकों और दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है और हर कोई पूरी शिद्दत से 22 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में एक्शन से भरपूर इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रहा है.  Salaar: पृथ्वीराज सुकुमारन ने सभी भाषाओं में पूरी की 'सालार'की डबिंग, तस्वीर के साथ फैंस के दिया अपडेट (View Pics)

ऐसे में अब जब फिल्म अपनी ग्रैंड थिएट्रिकल रिलीज से सिर्फ दस दिन दूर है, तो एक अपडेट में यह पता चला है कि इस फिल्म को हाल ही में सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) को सौंप दिया गया था, और सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 2 घंटे 55 मिनट के रनटाइम के साथ 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

यह उन प्रशंसकों और दर्शकों के लिए वास्तव में रोमांचक खबर है जो बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि फिल्म में कई इंटेंस एक्शन सीन्स, ब्लड बाथ और भयानक हिंसा भी है. 'ए' सर्टिफिकेट की यह खबर फिल्म के कॉन्सेप्ट का सबूत है और यह भी कि यह लोगों के बीच जोश पैदा करने वाली है.

फिल्म का हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर इस बात का सबूत है कि जब सबसे बड़े एक्शन निर्देशक, प्रशांत नील और सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार, प्रभास एक साथ आते हैं, तो एक खास तरह का सिनेमाई अनुभव देखने मिलता है.

देखें सलार का ट्रेलर:

होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित सालार का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया है और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं. यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2023 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).