लोकसभा चुनाव 2019: टॉलीवुड सुपरस्टार्स अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर ने डाला वोट, देखें तस्वीरें
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के पहले चरण के मतदान गुरुवार को शुरू हो गए हैं
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के पहले चरण के मतदान गुरुवार को शुरू हो गए हैं. आज आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू एवं कश्मीर, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटो पर चुनाव होंगे. टॉलीवुड सुपरस्टार्स अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) भी वोट डालने के लिए हैदराबाद के एक मतदान केंद्र के बाहर नजर आएं.
जूनियर एनटीआर को अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र के बाहर लाइन में लगे हुए देखा गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है और अपने फॉलोअर्स से वोट डालने की अपील की है. अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, "आज वो पहला दिन है जब यह निर्णय लिया जाएगा कि अगले 1825 दिन कैसे होगे. कृपया अपना वोट डाले. "
Young tiger NTR, @tarak9999 and family at polling booth to cast their vote. #NTR #Tarak#Elections2019 pic.twitter.com/o3WcnGZ0WY
— Movies Box Office (@MovieBoxoffice5) April 11, 2019
View this post on Instagram
Today is that 1 day which will decide how the next 1825 days should be. Pls cast your vote.
इसके अलावा आर.माधवन ने भी अपने फैन्स से वोट डालने की अपील की. उन्होंने कहा कि, "वोट करें. ये आपका देश है. अपने लिए... अगली पीढ़ी के लिए....देश के लिए वोट डाले. सोच समझकर फैसला लीजिये. तो जाओ वोट डालो. ये मत सोचना कि दूसरे आपका काम करेंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2019 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

