Keerthy Suresh करेंगी बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड Antony Thattil से शादी, गोवा में इस तारीख को होगी विवाह
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कीर्ति सुरेश अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड एंटनी ठटिल से शादी करने जा रही हैं.
Keerthy Suresh To Marry Antony Thattil in Goa: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कीर्ति सुरेश अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड एंटनी ठटिल से शादी करने जा रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, दोनों का विवाह गोवा में 11 और 12 दिसंबर को एक निजी समारोह में होने वाला है. कीर्ति और एंटनी की मुलाकात उनके किशोरवस्था के दौरान हुई थी, जब कीर्ति हाई स्कूल में थीं और एंटनी कोच्चि में अपनी अंडरग्रैजुएट डिग्री कर रहे थे. दोनों ने कई सालों तक अपनी रिलेशनशिप को लाइमलाइट से दूर रखा, लेकिन अब उन्होंने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया है.
एंटनी ठटिल दुबई में एक बिजनेसमैन हैं, हालांकि उनके परिवार और पृष्ठभूमि के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 548 फॉलोअर्स हैं और वह 651 अकाउंट्स को फॉलो करते हैं, जिनमें कीर्ति सुरेश, कल्याणी प्रियदर्शन और अनिरुद्ध रविचंदर शामिल हैं. शादी की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाने की उम्मीद है.
स्टनिंग कीर्ति सुरेश:
View this post on Instagram
इससे पहले कीर्ति सुरेश का नाम संगीतकार-सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ जुड़ा था, लेकिन कीर्ति के पिता और प्रोड्यूसर जी सुरेश कुमार ने इस अफवाह को सिरे से नकारते हुए कहा था, "इसमें कोई सच्चाई नहीं है. ये सारी रिपोर्ट्स बिना किसी सच्चाई के हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

