मनोरंजन

कोरोना काल में लोगों की जान बचाने के लिए कन्नड़ एक्टर Arjun Gowda बने एम्बुलेंस ड्राईवर

इस बीच कन्नड़ अभिनेता अर्जुन गोव्डा ने कुछ ऐसा किया है जो लोगों के लिए एक मिशाल बन सकती है. दरअसल अर्जुन अब एक एम्बुलेंस ड्राईवर बन बैठे हैं. जो कोरोना मरीजों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं.

कोरोना काल में लोगों की जान बचाने के लिए कन्नड़ एक्टर Arjun Gowda बने एम्बुलेंस ड्राईवर
अर्जुन गोव्डा (Image Credit: Instagram)

कोरोना वायरस के इस माहौल में लगातार लोग मदद के लिए सामने आ रहे हैं. ऐसे में जिससे भी जो मुमकिन कोशिश हो पा रही है. वो करने की कोशिश कर रहा है. इस बीच कन्नड़ अभिनेता अर्जुन गोव्डा (Arjun Gowda) ने कुछ ऐसा किया है जो लोगों के लिए एक मिशाल बन सकती है. दरअसल अर्जुन अब एक एम्बुलेंस ड्राईवर बन बैठे हैं. जो कोरोना मरीजों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं.

अपने हाल के एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया कि वो पिछले कई दिनों से सड़क पर हैं. लगातार लोगों की मदद कर रहें हैं. फिर चाहे वो कही से भी आते हो या किसी भी समाज के हो. मुझे आप लोगो की तरफ काफी सपोर्ट मिल रहा है. ये मेरे लिए काफी मायने रखता है. ये मेरा कर्नाटक के लोगों के लोगों के लिए प्यार है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Gowda (@actor_arjungowda_92)

अर्जुन की अब सोशल मीडिया पर हर हर तरफ काफी तारीफ़ हो रही है. अर्जुन गोव्डा ने Yuvarathnaa, Odeya, Rustum and Aa Drushya जैसी फिल्मों में काम किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2021 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).