KGF: Chapter 2 का लुक पोस्टर हुआ रिलीज, सामने आई खौफनाक विलन अधीरा की पहली झलक
केजीएफ चैप्टर 1 (K.G.F: Chapter 1) के लिए दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, निर्माताओं ने आज केजीएफ चैप्टर 2 का पहला और बहुप्रतीक्षित पोस्टर रिलीज कर दिया है.
केजीएफ चैप्टर 1 (K.G.F: Chapter 1) के लिए दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, निर्माताओं ने आज केजीएफ चैप्टर 2 (K.G.F: Chapter 2) का पहला और बहुप्रतीक्षित पोस्टर रिलीज कर दिया है. फिल्म के पहले भाग ने न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में लाखों दिलों पर कब्जा कर लिया था.
इस साल की शुरुआत में, निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और केवल दक्षिण भारत से ही नहीं बल्कि केजीएफ के पहले अध्याय को देश भर से शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद, पैन इंडिया फिल्म अब दूसरे भाग के सफ़र के लिए तैयार है.
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फ़िल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए यह ट्वीट किया,
Unveiling #Adheera from #KGFChapter2 on July 29th at 10 AM.
Stay tuned to @hombalefilms.@prashanth_neel @TheNameIsYash @SrinidhiShetty7 @bhuvangowda84 @BasrurRavi @VKiragandur @Karthik1423 @excelmovies @VaaraahiCC pic.twitter.com/xzmOimDvIA
— Hombale Films (@hombalefilms) July 26, 2019
यह भी पढ़ें : KGF स्टार यश के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मारा छापा, काले धन से जुड़ा है मामला
फ़िल्म से इस अहम पोस्टर रिलीज के साथ, 'अधीरा' नामक कैरक्टर से परिचित करवाया गया है जिसने फ़िल्म के इर्दगिर्द एक रहस्य पैदा कर दिया है. निर्माताओं द्वारा रिलीज किया गया यह पोस्टर रहस्यमय नज़र आ रहा है जिसमें हमें एक बंद मुट्ठी में गंभीर लुक वाले शेर की छवि के साथ एक अंगूठी दिखाई दे रही है जो दृढ़ संकल्प, शक्ति और संघर्ष की तरफ़ इशारा कर रही है.
बड़े पैमाने पर बन रही इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म में शानदार टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा जो दर्शकों को शानदार विसुअल का अनुभव देगा. हिंदी के साथ-साथ कन्नड़ में मजबूत और प्रभावशाली डायलॉग के साथ, फिल्म हर वर्ग के साथ-साथ जनसमूह का मनोरंजन करते हुए नज़र आएगी. केजीएफ की टीम में मुख्य अभिनेता के रूप में कन्नड़ सुपरस्टार यश और श्रीनिधि शेट्टी शामिल हैं जो केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज़ के लिए तैयार हैं.
हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज़ की गई कन्नड़ फिल्म केजीएफ की सफलता ने साबित कर दिया है कि दर्शक क्रॉसओवर कंटेंट को स्वीकार करने को इच्छुक हैं, और अब केजीएफ चैप्टर 2 की घोषणा के साथ उम्मीदें दोगुना बढ़ गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2019 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

