Delhi Elections 2025: मनीष सिसोदिया दिल्ली के पटपड़गंज से नहीं जंगपुरा से लड़ेंगे चुनाव, सीट छोड़ने पर BJP ने पोस्टर जारी कर बताया भगोड़ा
मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनावी मैदान में उतने को लेकर बीजेपी ने एक उनका नए पोस्टर जारी किया है. जिस पोस्टर में मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज का भगोड़ा बताया है.
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की. पार्टी ने दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. खास बात ये है कि आम आदमी पार्टी ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी है. इस बार पार्टी ने उन्हें पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं पटपड़गंज से आप ने अवध ओझा को टिकट दिया है, जिन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था.
मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनावी मैदान में उतने को लेकर बीजेपी ने एक उनका नए पोस्टर जारी किया है. जिस पोस्टर में मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज का भगोड़ा बताया है. इसके साथ ही लिखा गया है हार के डर से जंगपुरा भागा भगोड़ा. वहीं आगे लिखा गया कि AAP का ये डर साफ दर्शाता है भाजपा आ रही है .यह भी पढ़े: AAP 2nd Candidate List: दिल्ली चुनाव के लिए AAP की नई सूची जारी, पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया की जगह अवध ओझा को मिला टिकट (Full List Here)
दिल्ली भाजपा ने मनीष सिसोदिया का जारी किया नया पोस्टर:
हार के डर से जंगपुरा भागा भगोड़ा 👇
AAP का ये डर साफ दर्शाता है:- #आ_रही_है_भाजपा pic.twitter.com/WrO53rNEuw
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) December 9, 2024
इसके अलावा आप ने नरेला से दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से मुकेश गोयल, मुंडका से जसबीर कारला, मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक, रोहिणी प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी (सेबी) को टिकट दिया है.
वहीं पटेल नगर से प्रवेश रतन, मादीपुर से राखी बिड़लान, जनकपुरी से प्रवीण कुमार, बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज, पालम से जोगिंदर सोलंकी, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया, देवली से प्रेम कुमार चौहान, त्रिलोकपुरी से अंजना पारछा, पटपड़गंज से अवध ओझा, कृष्णा नगर से विकास बग्गा, गांधी नगर से नवीन चौधरी (दीपू), शाहदरा से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी और मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान को अपना उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने नवंबर में अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 11 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की .
दिल्ली में फरवरी 2025 में है चुनाव:
देश की राजधानी दिल्ली की विधासभा सीटों पर फरवरी 2025 में चुनाव होने वाला है. चुनाव की तरीकों का ऐलान चुनाव आयोग किसी भी समय कर सकता है. दिल्ली की कुल सीटों में 62 सीटों पर पिछली बार आप को जीत मिली थीव् अहि ८ सीटें बीजेपी की खाते में आई थी. जिसके बाद आप से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बने थे. लेकिन दिल्ली शराब घोटाला मामले में जले जाने के बाद जब वे वापस आये तो. उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. फिलहाल दिल्ली की सीएम आप से आतिशी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2024 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

