बॉलीवुड

Sikandar: होली के मौके पर सलमान खान की 'सिकंदर' का नया पोस्टर रिलीज, जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखे भाईजान (View Poster)

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर का नया पोस्टर होली के खास मौके पर रिलीज कर दिया गया है. पोस्टर में सलमान खान दमदार और इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है.

Sikandar: होली के मौके पर सलमान खान की 'सिकंदर' का नया पोस्टर रिलीज, जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखे भाईजान (View Poster)
Sikandar, Salman Khan (Photo Credits: Instagram)

Sikandar: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर का नया पोस्टर होली के खास मौके पर रिलीज कर दिया गया है. पोस्टर में सलमान खान दमदार और इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "Happy Holi! मिलते हैं ईद पर!" इस नए पोस्टर में वह ब्लैक आउटफिट में जबरदस्त अंदाज में दिख रहे हैं, जबकि उनके चारों ओर उड़ती हुईं बरछियां एक हाई-ऑक्टेन एक्शन का संकेत दे रही हैं. Salman Khan Sikandar Teaser: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर जारी, दमदार डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन का धमाका

इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन ए.आर. मुरुगदोस कर रहे हैं. फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शर्मन जोशी, सत्यराज और आयंक शर्मा अहम किरदारों में नजर आएंगे. गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान की जोड़ी पहले भी 'किक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकी है. वहीं, ए.आर. मुरुगदोस एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर हैं, जिन्होंने 'गजनी' और 'हॉलिडे' जैसी हिट फिल्में बनाई हैं.

'सिकंदर' का नया पोस्टर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

जैसे ही सलमान खान ने पोस्टर शेयर किया, फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई. सोशल मीडिया पर #SikandarEid2025 ट्रेंड करने लगा और फैंस ने इसे ब्लॉकबस्टर हिट करार दिया.अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2025 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).