मनोरंजन

चेन्नई: एक्ट्रेस पी. पद्मजा ने पंखे से लटककर की खुदकुशी, पुलिस को है इस बात का शक 

पी.पद्मजा नाम की एक 23 वर्षीय सपोर्टिंग एक्ट्रेस ने तिरुवोत्तियुर स्थित अपने मकान पर खुदकुशी कर ली. पद्मजा कई सारी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी हैं. रविवार को उनकी खुदकुशी की खबर सामने आई जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है.

चेन्नई: एक्ट्रेस पी. पद्मजा ने पंखे से लटककर की खुदकुशी, पुलिस को है इस बात का शक 
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

चेन्नई: पी.पद्मजा (P Padmaja) नाम की एक 23 वर्षीय सपोर्टिंग एक्ट्रेस ने तिरुवोत्तियुर (Tiruvottiyur) स्थित अपने मकान पर खुदकुशी (Suicide) कर ली. पद्मजा कई सारी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी हैं. रविवार को उनकी खुदकुशी की खबर सामने आई जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है. बताया जा रहा है कि वो कलादीपेट में अपने मकान पर अपने पति पवन के साथ रहती थी. इस मकान को दो महीने पहले ही उन्होंने पवन के साथ मिलकर किराए पर लिया था.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इन्हें दो साल का एक बच्चा भी है और उनके रिश्तेदार उसका पालन पोषण करते हैं. ये दोनों उससे मिलने वीकेंड पर जाया करते थे. पुलिस का मानना है कि वैवाहिक जीवन में मतभेद के चलते ये दोनों पिछले महीने ही अलग हुए थे. इसके बाद पद्मजा आंध्र प्रदेश जाकर रहने लगी थी. ये भी पढ़ें: ‘दिल तो है हैप्पी जी’ फेम टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

पुलिस को शक है कि कर्ज के चलते पद्मजा काफी परेशान थी और इसी के कारण उन्होंने खुदकुशी की है. उन्होंने शनिवार की रात को अपनी बहन को वीडियो कॉल किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहीं थी और उन्हें अच्छे रोल्स भी नहीं मिल रहे थे.

मकान के मालिक एस. काशीनाथ ने पाया कि घर बीते दो दिनों से बंद है और लाइट भी बंद है जिसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने तिरुवोत्तियुर पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा और पद्मजा को पंखे से लटकता हुआ पाया. इसके बाद उनके शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए गवर्नमेंट स्टैनली हॉस्पिटल भेजा दिया गया. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2020 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).