PHOTOS: बैडमिंटन प्लेयर Jwala Gutta ने साउथ एक्टर Vishnu Vishal से की शादी, देखें वेडिंग सेरेमनी की स्पेशल तस्वीरें
बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने दक्षिण फिल्मों के जानेमाने एक्टर विष्णु विशाल से शादी कर ली है. शादी समारोह 22 अप्रैल को संपन्न हुआ जहां ज्वाला और विष्णु ने सात फेरे लेकर साथ जीने और मरने की कसमें खाई. सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें वायरल हुई हैं जिन्हें देखकर लगता है कि मैरिज सेरेमनी में सिर्फ परिवार के कुछ सदस्य और चुनिंदा दोस्त मौजूद थे.
Badminton Player Jwala Gutta Marries South Actor Vishnu Vishal: देश की मशहूर बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने दक्षिण फिल्मों के जानेमाने एक्टर विष्णु विशाल से शादी कर ली है. शादी समारोह 22 अप्रैल को संपन्न हुआ जहां ज्वाला और विष्णु ने सात फेरे लेकर साथ जीने और मरने की कसमें खाई. सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें वायरल हुई हैं जिन्हें देखकर लगता है कि मैरिज सेरेमनी में सिर्फ परिवार के कुछ सदस्य और चुनिंदा दोस्त मौजूद थे.
वेडिंग सेरेमनी में ज्वाला और विष्णु बेहद ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आए. कलरफुल साड़ी औअर आकर्षक ज्वेलरी में जहां ज्वाला बेहद सुंदर लग रही थी वहीं विष्णु सफेद शर्ट और अपने पारंपरिक लुंगी में बेहद हैंडसम लग रहे थे. शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस इन्हें सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेज रहे हैं.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
शादी से पहले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन को भी शानदार अंदाज में पूरा किया गया था. हल्दी और मेहंदी की रस्में अदा करते समय ज्वाला और विष्णु ने अपने परिवार और दोस्तों संग खूब मस्ती की और एन्जॉय किया. कोरोना संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए इन्होंने सीमित मेहमानों की उपस्थिति में शादी का कार्यक्रम संपन्न किया.
View this post on Instagram
बता दें कि विष्णु विशाल Vennila Kabadi Kuzhu, Neerparavai और Ratsasan जैसी फिल्मों में काम किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2021 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

