बाहुबली की शिवगामी देवी उर्फ एक्ट्रेस राम्या कृष्णन की कार से मिली 96 बियर और 8 वाइन की बोतल, शराब स्मगलिंग के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार
दक्षिण फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस राम्या कृष्णन कानूनी पचड़े में फंसती हुईं नजर आ रही हैं. हाल ही में पुलिस ने उनकी कार से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की हैं जिसके बाद शराब स्मगलिंग के आरोप में उनके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया.
दक्षिण फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस राम्या कृष्णन (Ramya Krishnan) कानूनी पचड़े में फंसती हुईं नजर आ रही हैं. हाल ही में पुलिस ने उनकी कार से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की हैं जिसके बाद शराब स्मगलिंग के आरोप में उनके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान राम्या भी अपनी बहन के साथ कार में मौजूद थी.
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, बाहुबली (Baahubali) एक्ट्रेस अपनी बहन के साथ कहीं जा रहीं थी जब उनकी गाड़ी को एक चेक पोस्ट पर रोक दिया गया. इसके बाद पुलिस ने उनकी कार की छानबीन की और उन्हें 96 बियर और 8 वाइन की बोतल मिली. इसके बाद पुलिस ने उनके ड्राइवर को फौरन गिरफ्तार कर लिया.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: हॉट एक्ट्रेस पूनम पांडे लॉकडाउन नियम तोड़ने के आरोप में हुईं गिरफ्तार, BMW कार हुई जब्त
इसी के साथ राम्या और उनकी बहन को भी पुलिस कस्टडी में रखा गया है. गौरतलब है कि लॉकडाउन के कुछ समय बाद भले ही कई राज्यों की सरकार ने शराब की दुकानें खोल दी थी लेकिन इसमें भी कई नियम और शर्तें रखी गईं थी. इधर, चेन्नई में शराब की दुकानों को अब भी बंद रखा गया था जिसके चलते लोग आसपास के जिलों में जाकर इसकी खरीदी कर रहे हैं.
इस बात को लेकर पुलिस भी काफी सतर्क है और जगह-जगह पर आने-जानेवाली गाड़ियों की चेकिंग भी कर रही है. बात करें राम्या कृष्णन की तो उन्होंने फिल्म 'बाहुबाली' में शिवगामी देवी (Shivgami Devi) का किरदार निभाकर और भी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की थी. साउथ में जहां वो बेहद मशहूर हैं वहीं इस फिल्म के साथ उन्होंने हिंदी ऑडियंस के बीच भी अपनी पकड़ बनाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2020 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

