बॉलीवुड

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ पर फिल्माया जा रहा है टिप टिप बरसा गाना, सेट से तस्वीर आई सामने

फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के बीच टिप टिप बरसा पानी को रीक्रिएट करने की चर्चा काफी जोरो पर थी. ऐसे में इस गाने की शूटिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म के सेट से तस्वीर सामने आई.

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ पर फिल्माया जा रहा है टिप टिप बरसा गाना, सेट से तस्वीर आई सामने
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ (Image Credit: Instagram)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रवीना टंडन (Raveena Tondon) की फिल्म मोहरा (Mohra) का गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ (Tip Tip Barsa Pani ) को आज भी खूब पसंद किया जाता है. यही वजह है जो रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने इस गाने को अब अपनी नई फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) में रीक्रिएट करने का फैसला किया. फिल्म में ये गाना अक्षय कुमार और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) पर फिल्माया जा रहा है. ऐसे में अब इस गाने के सेट से अक्षय और कटरीना की एक तस्वीर सामने आई हैं. इस ब्लैक एंड वाईट (Black And White) तस्वीर में अक्षय और कटरीना दोनों ही सर पर टॉवल बांधकर स्माइल करते दिखाई दे रहे हैं.

इस तस्वीर को कटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा ‘बारिश में गाना गाते हुए’ आप भी देखिए अक्षय और कटरीना की ये खास तस्वीर. यह भी पढ़े- सूर्यवंशी: 'टिप टिप बरसा पानी' पर रोमांटिक डांस करेंगे अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ?

 

View this post on Instagram

 

Singing in the rain ☔️ #sooryavanshi @akshaykumar @itsrohitshetty @farahkhankunder

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

खबर है कि अक्षय और कैटरीना का ये गाना रामोजी फिल्म सिटी में फिल्माया जा रहा हैं. बात अगर अक्षय कुमार और रवीना टंडन के पुराने गाने की करें तो उसमें दोनों के बीच केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी. इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी.

फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय एक एटीएस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में नीना गुप्ता को  अक्षय की मां का रोल निभाते हुए देखा जाएगा और गुलशन ग्रोवर विलेन के रूप में दिखेंगे. इस फिल्म की घोषणा रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह स्टारर 'सिंबा' के साथ ही कर दी थी. अक्षय कुमार ने 'सिंबा' में गेस्ट अपीयरेंस दी थी. ये फिल्म 'सूर्यवंशी' 27  मार्च, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).