बॉलीवुड

सूर्यवंशी: 'टिप टिप बरसा पानी' पर रोमांटिक डांस करेंगे अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ?

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. हम यहां पर फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) की बात कर रहे हैं.

सूर्यवंशी: 'टिप टिप बरसा पानी' पर रोमांटिक डांस करेंगे अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ?
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ (Photo Credits: Youtube)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. हम यहां पर फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) की बात कर रहे हैं. फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में होगी. खबरों की माने तो इस फिल्म के लिए आइकॉनिक सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी' (Tip Tip Barsa Paani) को रीक्रिएट किया जाएगा. अक्षय और कैटरीना इस गाने पर रोमांटिक डांस  करते हुए नजर आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने इस गाने के राइट्स भी ले लिए हैं.

पीपिंग मून की खबर के अनुसार रामोजी में अक्षय और कैटरीना इस गाने की शूटिंग करेंगे. बता दें कि ओरिजिनल गाने को रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था. फिल्म 'मोहरा' का ये गाना आज तक लोगों की यादों में ताजा है. उदित नारायण और अलका याग्निक ने इस गाने में अपनी मधुर आवाज दी थी. रिपोर्ट्स के अनुसार अगले हफ्ते इस गाने की शूटिंग शुरू हो सकती है.

यह भी पढ़ें:- अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे ये दो बड़े सितारे

आपको बता दें कि फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय एक एटीएस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में नीना गुप्ता को  अक्षय की मां का रोल निभाते हुए देखा जाएगा और गुलशन ग्रोवर विलेन के रूप में दिखेंगे. इस फिल्म की घोषणा रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह स्टारर 'सिंबा' के साथ ही कर दी थी. अक्षय कुमार ने 'सिंबा' में गेस्ट अपीयरेंस दी थी. फिल्म 'सूर्यवंशी' 27  मार्च, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).