अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे ये दो बड़े सितारे
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) की घोषणा पिछले साल कर दी गई थी. रोहित शेट्टी ने फिल्म 'सिंबा' में ही अपनी इस फिल्म का ऐलान कर दिया था. 'सिंबा' में अक्षय ने गेस्ट अपीयरेंस भी दी थी.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) की घोषणा पिछले साल कर दी गई थी. रोहित शेट्टी ने फिल्म 'सिंबा' में ही अपनी इस फिल्म का ऐलान कर दिया था. 'सिंबा' में अक्षय ने गेस्ट अपीयरेंस भी दी थी. अब फिल्म 'सूर्यवंशी' से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है. अजय देवगन (Ajay Devgn) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे. रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. रोहित द्वारा शेयर की गई फोटो में रणवीर सिंह, अजय देवगन, करण जौहर और अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं.
रोहित ने लिखा कि, "और हमारी दुनिया और बढ़ी हो गई है...हमारे खेल की शुरुआत हो गई है." खबरों की माने तो अजय देवगन और रणवीर सिंह के इस फिल्म में कैमियो होगे. रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबासीश सरकार ने फिल्म में अक्षय के किरदार के बारे में कहा कि, "सूर्यवंशी में दर्शकों को अक्षय का अलग अवतार देखने को मिलेगा."
फिल्म 'सूर्यवंशी' में कैटरीना कैफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिका में है. नीना इस फिल्म में अक्षय की मां का किरदार निभाएंगी. करण जौहर, अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं. यह फिल्म 22 मई, 2020 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2019 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

