सोनू निगम ने महेश भट्ट के मामले में किया कंगना रनौत का सपोर्ट, कहा- वो सच कर रही होगी
अपने इस इंटरव्यू में सोनू निगम ने कंगना का सपोर्ट करते हुए कहा कि ‘अगर कंगना कह रही है तो सही ही होगा. जो उसके लिए गलत हो वो मेरे साथ गलत हो ऐसा नहीं है. मैंने ऐसा अनुभव नहीं किया है.’
हाल ही में कंगना रनौत (Kangana Ranut) ने महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) पर कई आरोप लगाए थे. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि महेश भट्ट एक बार उन पर इतना नाराज हो गए थे कि गुस्से में उन्होंने चप्पल फेंकी थी. ऐसे में जब सोनू निगम (Sonu Nigam) से इस मामले पर सवाल पूछा गया था उन्होंने साफ़ किया कि अगर कंगना कह रही है तो सच ही होगा. दरअसल सोनू निगम ने टाइम्स नाउ से खास बात की. अपने इस इंटरव्यू में सोनू निगम ने कंगना का सपोर्ट करते हुए कहा कि ‘अगर कंगना कह रही है तो सही ही होगा. जो उसके लिए गलत हो वो मेरे साथ गलत हो ऐसा नहीं है. मैंने ऐसा अनुभव नहीं किया है.’
सोनू आगे कहते हैं कि ‘मैंने पिछले 25-30 साल से काम कर रहा हूं. लेकिन मेरा उन लोगों के साथ ऐसा कोई भी अनुभव नहीं है. लेकिन वो कह रहे हैं तो उन लोगों ने ऐसा कुछ किया होगा. क्योंकि मैं नहीं समझता कि लोग इतने पागल है कि इस तरह की कहानियां बनाएंगे.’ यह भी पढ़े: टीम कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर कर मुंबई पुलिस से इन्वेस्टीगेशन की मांग
आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कंगना रनौत सोशल मीडिया पर लगातार कई लोगों पर हमले कर रही हैं. कंगना रनौत ने अपने हाल के आरोपों में महेश भट्ट, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर पर निशाना साधा था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी टीम कंगना ने अनुराग कश्यप पर भी निशाना साधा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

