बॉलीवुड

कैंसर से जंग लड़ने के बाद अब बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती है सोनाली बेंद्रे, वापसी को लेकर कही ये बात

सोनाली बेंद्रे अब उन्हें एक बार फिर बड़े परदे पर देखा जा सकता हैं. क्योंकि सोनाली ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो फिल्मों में दोबारा काम करने के लिए तैयार हैं.

कैंसर से जंग लड़ने के बाद अब बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती है सोनाली बेंद्रे, वापसी को लेकर कही ये बात
सोनाली बेंद्रे (Photo Credits: Instagram)

कैंसर (Cancer) से एक लंबी लड़ाई लड़ने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) अब बॉलीवुड (Bollywood) में डेब्यू कर सकती हैं. क्योंकि इसके लिए एक्ट्रेस ने हरी झंडी दे दी है. दरअसल सोनाली बेंद्रे एक लंबे से बड़े परदे से दूर है. उन्हें आखिर बार साल 2003 में आई फिल्म चोरी चोरी में देखा गया था. हालंकि छोटे परदे पर सोनाली बेंद्रे की चमक बराबर दिखाई देती रही. आखिरी बार उन्हें इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज (India’s Best Dramebaaz) में सोनाली बतौर जज नजर आई थी. लेकिन अब उन्हें एक बार फिर बड़े परदे पर देखा जा सकता हैं. क्योंकि सोनाली ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो फिल्मों में दोबारा काम करने के लिए तैयार हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने खास इंटरव्यू में सोनाली बेंद्रे ने फिल्मों में अपनी वापसी पर जवाब दिया. सोनाली ने कहा कि “जी बिलकुल, अगर मुझे कुछ ऐसा ऐसा ऑफर आता है जो मुझे पसंद आता है. तो मैं जरूर करूंगी.” यह भी पढ़े: कैंसर से उभरने के बाद इतनी बदल गई है सोनाली बेंद्रे की हालत, एक्ट्रेस ने शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट 

सोनाली आगे कहती है कि काम को लेकर मेरा फैसला अब बदल चुका है. मेरे लिए काम को एन्जॉय करना जरूर है. ना की वो काम करना जिसके लिए मुझे अच्छे पैसे मिल रहे हो. मैं अपनी पसंद के लोगों के साथ काम करना चाहूंगी और वही रोल करूंगी जिसे करने में मजा आए. बीमारी के बाद बहुत सारी वजह हो चुकी हैं जिनके आधार पर ही मैं काम को चूज करूंगी.

दरअसल पिछले साल जुलाई महीने में पता चला कि सोनाली बेंद्रे को कैंसर है. जिसके बाद इसके इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क चली गई थी. जिसके बाद सोनाली बेंद्रे पिछले साल दिसम्बर महीने में भारत लौटी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2019 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).