Sidharth Shukla Passes Away: 'बालिका वधू' स्टार, 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन
टीवी धारावाहिक 'बालिका वधू' में अपनी भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले और 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.
मुंबई, 2 सितम्बर : टीवी धारावाहिक 'बालिका वधू' में अपनी भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले और 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.
वह 40 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं. कूपर अस्पताल के प्रवक्ता ने यहां कहा कि अभिनेता को सुबह 'मृत अवस्था में लाया गया'. यह भी पढ़ें : Sidharth Shukla Passes Away: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन
शुक्ला फिट रहने के लिए जाने जाते थे और उन्होंने रियलिटी शो, 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' भी जीता था. उन्होंने 'सावधान इंडिया' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को भी होस्ट किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2021 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

