मनोरंजन

जब आलिया भट्ट ने एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा और प्रेजेंट बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ एक ही फ्लाइट में किया सफर

हमेशा एक दूसरे के साथ दिखाई देनेवाले ये कपल एक दूसरे को अवॉइड करने लग गए. इनका अवॉइड गेम आज सुबह एयरपोर्ट पर भी देखने मिला.

जब आलिया भट्ट ने एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा और प्रेजेंट बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ एक ही फ्लाइट में किया सफर
Ranbir kapoor, Alia Bhatt & Sidharth Malhotra( Photo Credit; Manav Manglani)

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की जोड़ी आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अफेयर के चर्चों का बोलबाला रहा है. वे दोनों कई बार पार्टीज में एक साथ स्पॉट हो जाते थे या फिर सिनेमा घर के बाहर मूवी डेट पर हाथो में हाथ डाले हुए मीडिया के कैमेरों में कैद हो जाते थे. हमेशा एक दूसरे के साथ दिखाई देनेवाले ये कपल एक दूसरे को अवॉइड करने लग गए. इनका अवॉइड गेम आज सुबह एयरपोर्ट पर भी देखने मिला. जहा रणबीर कपूर और आलिया एक साथ तो नजर आये लेकिन एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा भी आलिया के पीछे-पीछे एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. इतना ही नहीं बल्कि यह तीनों एक ही फ्लाइट से सफर करनेवाले है और एक ही इवेंट को अटेंड करेंगे.

आपको बता दे पंतप्रधान नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली में बॉलीवुड यंग स्टार्स के साथ बैठक बुलाई गई. यह बैठक भारतीय संस्कृति और समाज पर पड़ रहे सिनेमा के प्रभाव पर चर्चा के लिए बुलाई गई है. इस स्पेशल बैठक में रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी, करण जौहर, विक्की कौशल, वरुण धवन,एकता कपूर, राजकुमार राव जैसे कई सितारे शामिल हैं. हाल ही में फिल्ममेकर्स के एक ग्रुप ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी. जिसके बाद फिल्म की टिकट पर टेक्स कम होने की बड़ी खबर सामने आई थी.

मुंबई से लेकर दिल्ली के सफर में ये तीनों एक दूसरे से आंखमिचौली करते हुए नजर आए. तो वहीं रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आए. आप को बता दे की आलिया भट्ट रणबीर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी. तो वही सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में परिणीति चोपड़ा के साथ 4 साल के बाद नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2019 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).