बॉलीवुड

जबरदस्त है सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीती चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी का ट्रेलर, देखकर लोटपोट हो जाएंगे

सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दबंग के किरदार में हैं. जिसका नाम अभय सिंह है. अभय लड़कों को पकड़कर जबरन उनकी शादी करवा देता है. जबकि परिणीति चोपड़ा बबली यादव के रोल में दिखाई दे रही हैं. बबली भी कम दमदार नहीं है. वो अभय से शादी करने के लिए उसके ही किडनेप का प्लान बनाती है.

जबरदस्त है सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीती चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी का ट्रेलर, देखकर लोटपोट हो जाएंगे
जबरिया जोड़ी ट्रेलर (Photo Credits: YouTube/Balaji Motion Pictures)

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और परिणीती चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म जबरिया जोड़ी (Jabariya Jodi) की चर्चा एक लंबे समय से बनी हुई हैं. दोनों एक साथ फिल्म जबरिया जोड़ी (Jabariya Jodi) में नजर आने जा रहे हैं. ऐसे में अब इस फिल्म ट्रेलर (Jabariya Jodi Trailer) रिलीज हो चुका है. फिल्म के कहानी की चर्चा पहले से ही होनी शुरू हो गई थी. प्रशांत सिंह (Prashant Singh) के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म पकड़वा विवाह पर बेस्ड हैं. दरअसल यूपी और बिहार (Bihar) के कुछ इलाकों लड़के को पकड़ कर उसका जबरदस्ती विवाह करा दिया जाता है. फिल्म में भी ऐसी कहानी दिखाई दे रही है.

ट्रेलर में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) एक दबंग के किरदार में हैं. जिसका नाम अभय सिंह है. अभय दहेज़ लोभी लड़कों को पकड़कर जबरन उनकी शादी करवा देता है. जबकि परिणीति बबली यादव के रोल में दिखाई दे रही हैं. सिद्धार्थ के अंदाज को देख परिणीती को उससे प्यार हो जाता है. लेकिन सिद्धार्थ उससे शादी के लिए तैयार नहीं हैं. जिसके बाद परिणीती उसका किडनेप कर उससे शादी का प्लान बनाती हैं.

फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा, नीरज सूद, गोपाल दत्त, जावेद जाफरी और चंदन रॉय सान्याल भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं. यह फिल्म 2 अगस्त 2019 के दिन रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2019 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).