श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने करवाया ग्लेमर्स फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें
पलक के इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है और उनकी फोटोज को ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिलते रहते हैं.
मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक (Palak Tiwari) भी खूबसूरती के मामले में किसी बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. हाल ही में अपने सौतेले पिता के साथ झगड़े को लेकर चर्चा में आई पलक तिवारी ने अब सोशल मीडिया पर अपनी कई ग्लेमर्स फोटोज (Glamours Photos) शेयर की है. इन तस्वीरों में पलक की खूबसूरती देखते ही बन रही है. वैसे पलक ने अभी तक फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है लेकिन उससे पहले ही वो सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो चुकी हैं.
पलक आए दिन अपने हॉट फोटोज (Hot Photos) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं. पलक के इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है और उनकी फोटोज को ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिलते रहते हैं.
पलक ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की है. जिसमें उन्हें हॉट पोज देते हुए देखा जा सकता हैं.
आपको बता दे कि पलक को लेकर बीते साल अफवाह भी फैली थी कि वो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं श्वेता ने पलक की बॉलीवुड डेब्यू की खबरों को सिरे से खारिज किया था.
पलक श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2019 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

