Shefali Jariwala Passed Away: शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, रात में कुक और मेड से हुई पूछताछ
कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने बॉलीवुड को गहरा सदमा दिया है. देर रात शेफाली जरीवाला की मौत की खबर आई, जिसका कारण कार्डियक अटैक बताया जा रहा है. हालांकि जिस तरह मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की है, उससे मामला संदेहास्पद लग रहा है. शेफाली के घर काम करने वाले कुक और मेड से भी पूछताछ की गई है.
मुंबई, 28 जून : 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने बॉलीवुड को गहरा सदमा दिया है. देर रात शेफाली जरीवाला की मौत की खबर आई, जिसका कारण कार्डियक अटैक बताया जा रहा है. हालांकि जिस तरह मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की है, उससे मामला संदेहास्पद लग रहा है. शेफाली के घर काम करने वाले कुक और मेड से भी पूछताछ की गई है.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम शेफाली के घर पहुंची. ये टीमें घर के अंदर मौजूद हैं और जांच की जा रही है. घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं, जिनसे पूछताछ हुई है. शेफाली की मेड और कुक को रात में ही अंबोली पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई. यह भी पढ़ें :शोहरत, संघर्ष और एक अधूरी ज़िंदगी! शेफाली जरीवाला ने दुनिया कहा अलविदा, जानें कांटा लगा गर्ल की अनकही कहानी
शुरुआती रिपोर्ट में आया है कि शेफाली की मौत कार्डियक अटैक के चलते हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के पीछे की वजह साफ होगी. अभी तक परिवार की तरफ से कार्डियक अटैक से ही मौत बताई गई है, लेकिन मुंबई पुलिस अपनी प्राथमिक जांच कर रही है. बिल्डिंग वॉचमैन शत्रुघ्न महतो के मुताबिक, उसने शेफाली को नहीं देखा था. उनकी कार निकली थी, तब उसने गेट खोल दिया, लेकिन शेफाली की मौत को लेकर कोई जानकारी नहीं थी. वॉचमैन ने कहा, "मुझे इस बारे में पक्का पता नहीं है. मुझे रात करीब 1 बजे पता चला, जब एक आदमी ने मुझे बताया कि शेफाली की मौत हो गई है."
शेफाली को उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी अस्पताल लेकर पहुंचे थे. अंधेरी के हॉस्पिटल में उन्हें एडमिट कराया गया. शेफाली का मुंबई के कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है. अभी तक शेफाली की मौत की परिस्थितियों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इस बीच पुलिस और फॉरेंसिक टीमों की मौजूदगी से मामले को संदिग्ध माना जा रहा है. अभिनेत्री शेफाली का 42 साल की उम्र में निधन हुआ है. शेफाली जरीवाला 'कांटा लगा' गाने से फेमस हुई थीं और उन्होंने बिग बॉस 13 में अपनी भूमिका निभाई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

