बॉलीवुड

शाहिद कपूर के करियर की सबसे सफल फिल्म बनी कबीर सिंह, आज कमाई हो जाएगी 200 करोड़ के पार

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का बॉक्स ऑफिस धमाका जारी हैं. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है. आज कबीर सिंह 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

शाहिद कपूर के करियर की सबसे सफल फिल्म बनी कबीर सिंह, आज कमाई हो जाएगी 200 करोड़ के पार
फिल्म 'कबीर सिंह' का नया गाना (Photo Credits: Youtube)

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) उनके करियर की सबसे सफल बन चुकी हैं. क्योंकि बतौर सोलो एक्टर (Solo Actor) शाहिद कपूर के करियर की ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. 100 करोड़ (100 Crore) के बाद भी शाहिद के इस फिल्म की रफ्तार कम नहीं पड़ी है. कबीर सिंह आज 200 करोड़ क्लब (200 Crore Club) में शामिल होने जा रही है. क्योंकि कल तक के आए आंकड़े के अनुसार इस फिल्म ने अब तक 198.95 करोड़ कमा लिए है. मतलब 200 करोड़ कमाने अब सिर्फ 1.05 करोड़ ही दूर हैं.

फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया कि फिल्म कबीर सिंह का दूसरा हफ्ता (Second Week) भी अब तक काफी बेहतरीन रहा है. फिल्म ने 12 दिन यानी मंगलवार को भी 8 करोड़ से उपर की कमाई की. जिसके बाद फिल्म का कुल बिजनेस 198.95 करोड़ हो चुका हैं. ऐसे में साफ है कि ये फिल्म तीसरे हफ्ते में विक्की कौशल की फिल्म उरी का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. जिसके बाद ये फिल्म साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी.

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह का कुछ लोगों ने विरोध भी किया. लेकिन दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही हैं. यही वजह है कि रिलीज के इतने दिन बाद भी फिल्म के कमाई की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2019 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).