TamilRockers पर रिलीज के साथ ही लीक हुई शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. लेकिन रिलीज के साथ ही ये फिल्म पायेरसी का शिकार हो गई. ये फिल्म तमिलरॉकर्स (TamilRockers) पर लीक कर दी गई है. जो कि बेशक मेकर्स के लिए बेहद ही बुरी खबर है.
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को क्रिटिक्स (Critics) से अच्छा रिस्पांस मिला है. फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के अभिनय को भी काफी सराहा जा रहा है. अब दर्शकों को ये फिल्म कितनी पसंद आती है ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा. लेकिन अब इस फिल्म को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. क्योंकि रिलीज के साथ ही ये फिल्म पायेरसी (Piracy) का शिकार हो गई. ये फिल्म तमिलरॉकर्स (TamilRockers) पर लीक (leaked) कर दी गई है. जो कि बेशक मेकर्स (Makers) के लिए बेहद ही बुरी खबर है.
दरअसल फिल्म इंडस्ट्री एक लंबे समय से पायरेसी (Piracy) पर लगाम लगाने की अपील करती है. लेकिन सरकार (Indian Government) की तरफ उठाए जाने वाले कदम इतने कारगर साबित नहीं हो सके हैं. यही वजह है कि आए दिन फिल्में ऑनलाइन लीक होती रहती हैं. यह भी पढ़े: Kabir Singh Movie Review: शाहिद कपूर का दमदार अभिनय, इमोशन्स से भरपूर है फिल्म
बात अगर शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की करे तो जब से इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था तभी से लोगों के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता थी. इस फिल्म में शाहिद कपूर ने जिद्दी आशिक के रूप में बेहद ही दमदार काम किया है. जबकि कियारा आडवाणी भी सिंपल से रोल में खूब जंची हैं. इस फिल्म को हमने 5 में 3.5 स्टार्स दिए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

