VIDEO: मेकअप मैन की शादी में पहुंचे शाहरुख खान, देखकर हैरान रह गए मेहमान!
शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह यूं ही नहीं कहा जाता. फिल्मों के अलावा असल जिंदगी में भी वो हर बार लोगों का दिल जीतते आए हैं
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को बॉलीवुड का बादशाह यूं ही नहीं कहा जाता. फिल्मों के अलावा असल जिंदगी में भी वो हर बार लोगों का दिल जीतते आए हैं. फिल्मों में तो उनके रोमांटिक अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया. लेकिन रियल लाइफ में भी शाहरुख खान लोगों को खुश करने का कोई मौका नहीं गंवाते. हाल ही में शाहरुख अपने मेकअप मैन (make up man) की शादी अटेंड करने पहुंचे जिसे देखकर वहां मौजूद मेहमान ही नहीं बल्कि मेकअप मैन और उसका परिवार भी दंग रह गया.
सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) एक वीडियो में देखा गया कि शाहरुख विनम्रता से स्टेज पर आते हैं. उनके सवागत में लोग खड़े होकर उन्हें चीयर कर रहे हैं. इसके बाद शाहरुख सबसे पहले दूल्हा और दुल्हन को गले से लगा लेते हैं और इस शादीशुदा जोड़े को बधाई देते हैं.
टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार, शाहरुख मुंबई में अपने मेकअप मैन की शादी अटेंड करने पहुंचे हैं. यहां उनके साथ उनकी मैनेजर और उनका एक बॉडीगार्ड भी उनके साथ नजर आया. इस वीडियो को शाहरुख के एक फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें इस स्वीट जेस्चर के लिए को देखकर उनसे काफी खुश हैं. बात करें फिल्मों को तो शाहरुख की पिछली फिल्म 'जीरो' (Zero) बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई. इन दिनों फिल्मों में भले ही शाहरुख अपना मैजिक क्रिएट करने में नाकामयाब हो रहे हैं लेकिन असल जिंदगी में वो सभी को खुश कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2019 08:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

