मनोरंजन

सारा खान ने इस वीडियो में पार की बोल्डनेस की सारी हदें, यूजर्स बोलें- बदतमीजी की हद होती हैं

अभिनेत्री सारा खान ने कई बार सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें शेयर की है, जो बाद में सुर्खियों का हिस्सा बन गई थी. अब एक बार फिर सारा खान ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं

सारा खान ने इस वीडियो में पार की बोल्डनेस की सारी हदें, यूजर्स बोलें- बदतमीजी की हद होती हैं
सारा खान (Photo Credits: Youtube)

अभिनेत्री सारा खान (Sara Khan) ने कई बार सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें शेयर की है, जो बाद में सुर्खियों का हिस्सा बन गई थी. अब एक बार फिर सारा खान ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं. यह वीडियो उनके म्यूजिक वीडियो का टीजर है. इस वीडियो में उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं. उनके इस वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. कई यूजर्स ने सारा के इस वीडियो पर भद्दे कमेंट्स किये हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, "बदतमीजी की हद होती हैं." एक व्यक्ति ने लिखा कि, " आपको शर्म आनी चाहिए कि आप खुद को मुस्लिम कहती हो." किसी ने तो यह तक कह दिया कि, "आपसे अच्छी तो राखी सावंत है, कम से कम वो कपड़े तो नहीं उतारती हैं."

यह भी पढ़ें:-  छोटी बहन ने शेयर किया सारा खान का न्यूड वीडियो, बाद में किया डिलीट

बता दें की सारा का यह म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुका है. इस वीडियो का नाम 'ब्लैक हार्ट' (Black Heart) है. यूट्यूब पर इस वीडियो को अभी तक तकरीबन 387,635 व्यूज मिल चुके हैं. सारा खान और स्लैश प्रोडक्शन ने मिलकर इस वीडियो को प्रोड्यूस किया है.

सारा खान ने टीवी शो  'सपना बाबुल का...बिदाई' में अहम भूमिका निभाई थी. इस शो में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. बाद में उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी भाग लिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2018 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).