कार्तिक आर्यन के साथ मुंबई में चोरी छिपे ईद मनाने निकली सारा अली खान, क्या इन्हें पहचान पाए आप?
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन मुंबई की सडकों पर एक साथ नजर आए लेकिन हैरानी कि बात है कि कोई इन्हें पहचान नहीं पाया
बॉलीवुड की इन दिनों की सबसे चर्चित जोड़ी सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) जल्द ही इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्म लव आज कल के सीक्वल (Love Aaj Kal Sequel) में नजर आएंगे. इस फिल्म के अलावा सारा और कार्तिक अपनी बॉन्डिंग को लेकर भी छाए हुए हैं. पिछले दिनों जब देशभर में रमजान ईद (Ramzan Eid) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा था तब सारा और कार्तिक भी इसे सेलिब्रेट करने चोरी छिपे बाहर निकले.
कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो सारा अली खान के साथ एक मस्जिद के बाहर खड़े हुए नजर आए. फोटो में देखा गया कि इन दोनों ने ही अपना चेहरा ढक रखा था और इस वजह से इन्हें पहचान पाना मुश्किल है. फोटो को पोस्ट करके कार्तिक ने लिखा, "ईद मुबारक."
जानकारी के अनुसार, ये फोटो माहिम दरगाह, मुंबई की बताई जा रही है जहां ईद के मौके पर सारा और कार्तिक अपनी पहचान छुपाकर पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर ये फोटो अब वायरल भी हो रही है और लोग उनका ये अंदाज देखकर भी दंग हैं.
बात करें वर्क फ्रंट की तो लव आज कल के सीक्वल के लिए शूटिंग शुरू कर दी गई है. कार्तिक और सारा ने इसके लिए देहरादून में अपना शूटिंग शेड्यूल भी पूरा कर लिया. अब बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं जो अगले साल 14 फरवरी 2020 में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

