सपना चौधरी स्टेज पर कर रहीं थी डांस, स्टेज पर चढ़ा शख्स और कर दी ऐसी हरकत, देखें Viral Video
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी स्टेज पर डांस कर रहीं थी जब एक शख्स स्टेज पर आकर ऐसी हरकत कर देता है जिसके कारण वो चिढ़ जाती है और डांस करना बंद कर देती हैं. इसके बाद उस व्यक्ति को स्टेज से नीचे उतारा जाता है और फिर वो अपना डांस दुबारा शुरू करती हैं.
Sapna Choudhary Dance Video: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी (Haryanavi Dancer Sapna Choudhary) का एक वीडियो इंटरनेट पर इन दिनों खूब वायरल (Viral) हो रहा है. वीडियो में देखा गया कि सपना अपने हॉट (Hot) अंदाज में स्टेज पर अपना डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं. उन्हें देखने के लिए वहां लोगों की काफी भीड़ भी इकट्ठा हुई है. ऐसे में एक व्यक्ति स्टेज पर आकर उनके करीब खड़ा हो जाता है और उनपर पैसे फेरने लगता है इस बात से सपना नाराज हो जाती हैं और डांस करना बंद कर देती हैं.
सपना को उस व्यक्ति की हरकत पसंद नहीं आती और वो उसपर चिढ़ जाती हैं. इसके बाद वहां मौजूद सिक्यूरिटी सपना का इशारा समझ जाते हैं और उस व्यक्ति को वहां से हटा देते हैं. इसके बाद सपना दुबारा अपना डांस शुरू कर देती हैं.
आपको बता दें कि सपना ने सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 11' (Bigg Boss 11) में हिस्सा लेकर रातों-रात देशभर में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. शो से एग्जिट के बाद उनके करियर में काफी बड़ा बदलाव आया और उन्होंने अपनी फिल्में और म्यूजिक अल्बम्स भी प्रोड्यूस किये और इसमें काम भी किया.
ये भी पढ़ें: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी ने शेयर किया अपना हॉट जिम वर्कआउट Video, फैंस को दिया फिटनेस मोटिवेशन
इसी के साथ उनके लाइव स्टेज शोज की फीस भी लाखों में पहुंच गई और उनके कार्यक्रमों में फैंस की भारी भीड़ भी देखने को मिलती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2019 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

