Sapna Choudhary Photos: कोरोना वायरस के कहर के बीच सपना चौधरी ने मास्क पहन कर करवाया फोटोशूट
देश इन दिनों कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है. ऐसे में लोगों को मास्क पहन कर घर से निकलने की अपील की जा रही है. इस माहौल के बीच सपना चौधरी का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है, जिसमें वह मास्क पहने नज़र आ रही हैं.
Sapna Choudhary Photoshoot: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह अपने इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो के साथ-साथ अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. सपना असल जिंदगी में तो देसी स्टाइल में रहना पसंद करती हैं, लेकिन फोटोशूट में उनका ग्लैमरस अवतार नजर आता है. उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल होने में ज़रा भी समय नहीं लगता. इंस्टाग्राम पर उनके कई फैन पेज उनकी तस्वीरों और डांस वीडियो को शेयर करते रहते हैं. इतना ही नहीं उनके पोस्ट पर हज़ारों लाइक और कमेंट भी आते हैं.
देश इन दिनों कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है. ऐसे में लोगों को मास्क पहन कर घर से निकलने की अपील की जा रही है. इस माहौल के बीच सपना का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है, जिसमें वह मास्क पहने नज़र आ रही हैं. इन तस्वीरों में उन्होंने ब्लैक गाउन के साथ ब्लैक मास्क पहन रखा है. उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा- In this time of Black out, Presenting our only hope, Breathing the air...
यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary Viral Video: सपना चौधरी ने हरियाणवी गाने पर स्टेज पर मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर वीडियो हिट
देखें, सपना का इंस्टाग्राम पोस्ट...
सपना के इस फोटोशूट की काफी तारीफ हो रही है. साथ ही लोगों को उनका ग्लैमरस अवतार भी काफी पसंद आ रहा है. हालांकि कुछ लोग कमेंट कर इसे 'कोरोना का डर' भी बता रहे हैं.
सपना हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी फिल्मों में भी धमाल मचा चुकी हैं. सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उनकी टीम हरियाणा के आस-पास के जगहों पर जाकर परफॉर्म करती थीं. वहां से सपना ने अपना नया मुकाम बना लिया. पिछले कुछ दिनों से हरियाणी-पंजाबी सिंगर-एक्टर वीर साहू संग उनके अफेयर की खूब चर्चा है. खबरों के मुताबिक, दोनों ने सगाई कर ली है और अगले महीने वो शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2020 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

