बॉलीवुड

Sapna Choudhary Viral Video: सपना चौधरी ने हरियाणवी गाने पर स्टेज पर मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर वीडियो हिट

सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के स्टेज परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल होता रहता है. ऐसा ही उनका एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो में सपना सलवार कमीज में दिख रही हैं और हरियाणवी गाने पर डांस कर रही हैं.

Sapna Choudhary Viral Video: सपना चौधरी ने हरियाणवी गाने पर स्टेज पर मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर वीडियो हिट
सपना चौधरी (Photo Credits: Instagram Screengrab)

Sapna Choudhary Viral Video: डांस क्वीन सपना चौधरी अपने डांस वीडियो को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. उनके सभी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. हरियाणवी डांसर सपना के डांस मूव्स के लाखों दीवाने हैं. हरियाणा में तो उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप लगा भी नहीं सकते. पहले सपना सिर्फ हरियाणा में फेमस थीं, लेकिन बिग बॉस करने के बाद वह पूरे भारत में पॉपुलर हो गईं. बिग बॉस के बाद उन्हें कुछ हिंदी फिल्में भी ऑफर हुईं. सपना फिल्मों में तो काम करती ही हैं, लेकिन उन्हें स्टेज से बहुत लगाव है. वह स्टेज पर परफॉर्म करना कभी नहीं छोड़ती. उनकी जितनी भी फैन फॉलोइंग आज है, सब उनके स्टेज परफॉर्मेंस की वजह से ही है.

सोशल मीडिया पर उनके स्टेज परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल होता रहता है. ऐसा ही उनका एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो में सपना सलवार कमीज में दिख रही हैं और हरियाणवी गाने पर डांस कर रही हैं. उन्हें देखने के लिए वहां काफी भीड़ भी जुटी है. सपना के हर स्टेज परफॉर्मेंस पर हजारों की भीड़ जुटती है और इसी से आप उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगा सकते हैं.

देखें उनका वीडियो...

'तेरी आंख्या का यो काजल' का भी वीडियो वायरल हो रहा है...

सपना हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी फिल्मों में भी धमाल मचा चुकी हैं. सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उनकी टीम हरियाणा के आस-पास के जगहों पर जाकर परफॉर्म करती थीं. वहां से सपना ने अपना नया मुकाम बना लिया. पिछले कुछ दिनों से हरियाणी-पंजाबी सिंगर-एक्टर वीर साहू संग उनके अफेयर की खूब चर्चा है. खबरों के मुताबिक, दोनों ने सगाई कर ली है और अगले महीने वो शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2020 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).