देश

जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने के आरोप में ये एक्ट्रेस गिरफ्तार, नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप

गिरफ्तारी के बाद दोनों को एगमोर चीफ मेट्रोपॉलेटियन मजिस्ट्रेट के सामने हाजिर किया गया. जिसके बाद संगीता और सुरेश को जेल भेज दिया गया है

जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने के आरोप में ये एक्ट्रेस गिरफ्तार, नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप
जिस्मफरोशी के कथित आरोपों में गिरफ्तार किया है ( Photo Credit: Facebook )

मुंबई. फिल्मी दुनिया देखने में जितनी रंगीन होती है. अंदर से उसका चेहरा उतना ही बदरंग होता है. इज्जत, नाम, शोहरत सभी एक दौर के बाद कम होने लगते हैं. जिसके बाद उस तरह की हाई प्रोफाइल लाइफ जीना मुश्किल हो जाता है. इस रंगीन दुनिया की कुछ अभिनेत्री और हीरो से जुड़ी खबरें जब दुनिया के सामने आती है तो लोग हैरान रह जाते हैं. एक ऐसा ही मामला फिर से सामने आया है. जहां एक अभिनेत्री को पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल होने के बाद गिरफ्तार किया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री संगीता बालन को पुलिस ने जिस्मफरोशी के कथित आरोपों में गिरफ्तार किया है. चेन्नई के पानायुर स्थित एक प्राइवेट रिजॉर्ट में प्रोस्टिट्यूशन के आरोप में छापेमारी के दौरान संगीता और सुरेश नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. बता दें उनके अलावा कई और भी अभिनेत्रियों के नाम भी सामने आये है. सूत्रों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने छापेमारी की थी.

गिरफ्तारी के बाद दोनों को एगमोर चीफ मेट्रोपॉलेटियन मजिस्ट्रेट के सामने हाजिर किया गया. जिसके बाद संगीता और सुरेश को जेल भेज दिया गया है. बता दें कि संगीता बालन फेमस टीवी शो वानी रानी से प्रसिद्ध हुई थी. इस शो को सन टीवी पर प्रस्तुत किया जाता था. संगीता ने इस शो में डबल रोल निभाया था.

इसके अलावा उन्होंने 1996 में फिल्म 'करुप्पा रोजा' से डेब्यू किया था. बता दें कि यह कोई पहली अभिनेत्री नहीं है जो प्रोस्टिट्यूशन आरोप में पकड़ी गई हो इससे पहले भी कई ऐसी अभिनेत्रियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2018 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).