टीवी

'नागिन 3' एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के साथ 'बिग बॉस 13' का दूसरा प्रोमो शूट करेंगे सलमान खान, देखें photo

सलमान खान के पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस' सीजन 13 की जल्द ही शुरुआत हो सकती है. ऐसे में दर्शक इस शो को लेकर काफी उत्साहित है. उस बार शो में कॉमनर नजर नहीं आएंगे और इस

'नागिन 3' एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के साथ 'बिग बॉस 13' का दूसरा प्रोमो शूट करेंगे सलमान खान, देखें photo
सुरभि ज्योति और सलमान खान (Photo Credits: Twitter)

सलमान खान (Salman Khan) का सबसे चर्चित टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 13' (Bigg Boss 13) जल्द ही शुरू हो सकता है. ऐसे में इस शो को लेकर दर्शकों के बीच भी काफी एक्साइटमेंट नजर आ रहा है. इस शो में हर साल एक नया थीम देखने को मिलता है और इस बार कयास लगाया जा रहा है कि इस बार इसका थीम होगा 'हॉरर'.

'बिग बॉस' (Bigg Boss) से जुड़ी जानकारी शेयर करने वाले ट्विटर हैंडल 'द खबरी' ने एक ट्वीट करते हुए सलमान खान और एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) की फोटो शेयर की है. इस फोटो में ये दोनों ही कलाकार ट्रेडमिल पर नजर आए. सुरभि के हाथों में गुलदस्ता भी देखा गया है. फोटो को शेयर करके बताया गया कि सलमान 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का प्रोमो सुरभि के साथ शूट करेंगे.

इस बार शो में कॉमनर नजर नहीं आएंगा और ऐसे में कई सारे सेलिब्रिटीज के इस शो से जुड़ने के आसार भी दिख रहे हैं.

बिग बॉस हाउस में एंट्री करने के सवाल पर सुरभि ज्योति ने कहा था कि वो इस शो का हिस्सा नहीं बन सकती हैं. लेकिन इसके मेकर्स को सुरभि चंदना को जरूर एप्रोच करना चाहिए.

बात करें सलमान खान की तो वो इन दिनों 'दबंग 3' (Dabangg 3) की शूटिंग में व्यस्त हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2019 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).