बॉलीवुड

Dabangg 3: ‘मुन्ना बदनाम’ सॉन्ग पर सलमान खान का खुलासा, कहा- हमने इसे खराब करने की कोशिश की थी लेकिन ये अच्छा बन गया

सलमान खान ने 'दबंग 3' के सॉन्ग 'मुन्ना बदनाम' को लेकर एक मजेदार बात बताई है. फिल्म का गाना शनिवार को मुंबई में मीडिया की उपस्थिति में लॉन्च किया गया.

Dabangg 3: ‘मुन्ना बदनाम’ सॉन्ग पर सलमान खान का खुलासा, कहा- हमने इसे खराब करने की कोशिश की थी लेकिन ये अच्छा बन गया
सलमान खान (Photo Credits: Yogen Shah)

Dabangg 3 Songs: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘दबंग 3’ का सॉन्ग ‘मुन्ना बदनाम’ (Munna Badnaam) बेहद शानदार अंदाज में मुंबई में लॉन्च किया गया. सॉन्ग लॉन्च के साथ ही इस गाने को इंटरनेट पर रिलीज किया गया. गाने के लॉन्च इवेंट पर सलमान खान भी फिल्म की टीम के साथ मौजूद थे. इस दौरान मीडिया से प्रश्नोत्तर सेशन के दौरान, जब किसी पत्रकार ने पूछा कि ‘मुन्ना बदनाम’ अपने पहले के गानों से बेहतर कैसे है? तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा,"हमने असल में इस गाने को खराब करने की कोशिश की थी ... (हंसते हुए) लेकिन यह अच्छा बन गया. भगवान हमारे पक्ष में है." ये भी पढ़ें: Dabangg 3 Song Hud Hud: फिल्म के इस नए गाने में सलमान खान ने किया ऐसा डांस देखकर हो जाएंगे हैरान

सॉन्ग लॉन्च इवेंट काफी हिट रहा जहां सईं मांजरेकर, प्रभु देवा, वरीना हुसैन, अरबाज खान, साजिद-वाजिद और अन्य लोगों के साथ सलमान खान की उपस्थिति ने चार चांद लगा दिए.

कुल मिलाकर, यह कार्यक्रम बेहद भव्य और मजेदार था जिसे वहाँ मौजूदा भीड़ द्वारा बेहद एन्जॉय किया गया.

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दबंग 3’ प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमान खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो ‪20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2019 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).