2020 ईद के मौके नहीं दिखाई देगी सलमान खान और आलिया भट्ट की जोड़ी, खुद दबंग ने किया ऐलान
सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी कि संजय लीला भंसाली संग उनकी फिल्म इंशाअल्लाह अब 2020 ईद पर नहीं रिलीज होगी.
पिछले काफी समय से सलमान खान (Salman Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म इंशाअल्लाह (Inshaallah) को लेकर खबरों का बाजार गर्म था. क्योंकि सालों बाद सलमान खान और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की जोड़ी इस फिल्म से लौट रही हैं. ऐसे में माना जा रहा था सलमान खान, आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की ये जोड़ी 2020 ईद (Eid) के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाल करेगी. लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा हैं. क्योंकि इस बात का ऐलान खुद सलमान खान ने किया है.
दरअसल सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी कि संजय लीला भंसाली संग उनकी फिल्म इंशाअल्लाह अब 2020 ईद पर नहीं रिलीज होगी. हालांकि सलमान खान अपने फैंस को निराश नहीं करने वाले हैं. क्योंकि इस ईद के मौके पर उनका धमाका जरूर दिखाई दे देगा. यह भी पढ़े: Bigg Boss 13: सलमान खान के शो का नया प्रोमो हुआ जारी, 4 हफ्तों में फिनाले में पहुंच जाएंगे कंटेस्टेंट्स, देखें वीडियो
The film with Sanjay Leela Bhansali is pushed but I will still see you all on Eid, 2020. Insha-Allah!!
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 25, 2019
सलमान खान इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा संग फिल्म दबंग 3 की शूटिंग कर रहे हैं. सलमान की ये फिल्म इसी साल के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में माना जा रहा था कि इस फिल्म के बाद सलमान सीधे संजय लीला भंसाली संग इंशाअल्लाह की शूटिंग शुरू कर देंगे. लेकिन अब सलमान के इस ऐलान के बाद लगता है कि वो दबंग के बाद वो किसी और फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2019 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

