Bigg Boss 13: सलमान खान के शो का नया प्रोमो हुआ जारी, 4 हफ्तों में फिनाले में पहुंच जाएंगे कंटेस्टेंट्स, देखें वीडियो
सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के नए सीजन का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. फैन्स इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और प्रोमो देखने के बाद इस शो के लिए उनकी उत्सकुता और भी बढ़ जाएगी. प्रोमो में दबंग खान कई दिलचस्प खुलासे करते हुए नजर आ रहे हैं
सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के नए सीजन का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. फैन्स इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और प्रोमो देखने के बाद इस शो के लिए उनकी उत्सकुता और भी बढ़ जाएगी. प्रोमो में दबंग खान कई दिलचस्प खुलासे करते हुए नजर आ रहे हैं. हम पहले ही आपको बता चुके हैं कि इस बार शो में कॉमनर्स की एंट्री नहीं होगी और सिर्फ सेलिब्रिटीज ही हर घर के अंदर जाएंगे. अब सलमान खान ने प्रोमो में एक नया खुलासा किया है.
वीडियो में दबंग खान ये बताते हैं कि इस बार 4 हफ्ते में ही कंटेस्टेंट्स फाइनल में प्रवेश कर जाएंगे. आमतौर पर हर सीजन अभी तक 100 से भी ज्यादा दिन तक चला है मगर ऐसा लग रहा है कि इस बार ये शो सिर्फ चार हफ्ते तक ही चलेगा. प्रोमो में सलमान एक ट्रेन कंट्रोल ऑफिसर की ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि इस बार का सीजन 'तत्काल' सीजन होगा. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-
सलमान खान की बात करें तो वह इस शो के अलावा जल्द ही फिल्म 'दबंग-3' में भी नजर आएंगे. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी अहम रोल में है. प्रभुदेवा फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2019 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

