क्रिकेट

Bigg Boss 13: सलमान खान के रियलिटी शो में भारतीय क्रिकेट टीम के इस पूर्व खिलाड़ी को करना चाहिए पार्टिसिपेट

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के फैन्स नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उन्हें ये जानने की उत्सुकता है कि इस बार शो में कौनसे सितारे नजर आएंगे.. वैसे भारतीय क्रिकेट टीम का एक पूर्व खिलाड़ी भी ऐसा है जिसको इस शो में भाग लेना चाहिए है. बीते दिनों इस खिलाड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. यहां पर अंबाती रायडू की बात कर रहे हैं.

Bigg Boss 13: सलमान खान के रियलिटी शो में भारतीय क्रिकेट टीम के इस पूर्व खिलाड़ी को करना चाहिए पार्टिसिपेट
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के फैन्स नए सीजन का  बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उन्हें ये जानने की उत्सुकता है कि इस बार शो में कौनसे सितारे नजर आएंगे. सीजन 13 (Season 13) के कंटेस्टेंट्स के लिए मुग्धा गोडसे, माहिका शर्मा और चंकी पांडे जैसे स्टार्स का नाम सामने आ चुका है. हालांकि, अभी तक इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं. वैसे भारतीय क्रिकेट टीम के एक पूर्व खिलाड़ी को भी इस शो में भाग लेना चाहिए है. बीते दिनों इस खिलाड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. यहां पर हम अंबाती रायडू की बात कर रहे हैं.

अंबाती रायडू ( Ambati Rayudu) को विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था. इसके बाद उन्होंने सेलेक्टर्स पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया था. फिर जब शिखर धवन के चोटिल होने के बाद भी उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में लिया गया, तब अंबाती रायडू ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. सोशल मीडिया पर रायडू के संन्यास की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. वैसे अंबाती रायडू एक बार पहले भी लाइमलाइट में आ चुके हैं. मुंबई इंडियन्स की टीम से खेलते हुए रायडू और हरभजन सिंह के बीच अनबन हो गई थी.

यह भी पढ़ें:- बिग बॉस 13 इस समय पर होगा टेलीकास्ट, ये दो सीरियल्स हो जाएंगे बंद

आपको बता दें कि बिग बॉस कई सालों से दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है. बताया जा रहा है कि इस बार शो के कॉन्सेप्ट में कुछ बदलाव किया जा सकता है. खबरों के अनुसार शो में इस बार कॉमनर्स हिस्सा नहीं लेंगे और सिर्फ सेलिब्रिटीज को देखा जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2019 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).