मनोरंजन

Exclusive: भाई अरबाज पर बोखलाए सलमान खान, दोबारा शादी न करने की दी सलाह

अरबाज खान इन दिनों अपनी नई गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को लेकर सुर्खियों में हैं. सलमान खान ने अपने भाई अरबाज खान को दोबारा शादी न करने की सलाह दी है.

Exclusive: भाई अरबाज पर बोखलाए सलमान खान, दोबारा शादी न करने की दी सलाह
सलमान खान और अरबाज खान (Photo Credit: Facebook)

बॉलीवुड में लिंक अप्स और ब्रेक अप की खबरें आए दिन सुनने को मिलती है. ऐसी ही एक चटपटी खबर हम आपके लिए लाए हैं. सलमान खान ने अपने भाई अरबाज खान को दोबारा शादी न करने की सलाह दी है. बात कर रहे हैं अरबाज और एंड्रियाएनी की जिनके प्यार की चर्चे इन दिनों काफी मशहूर हो रही है. मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक होने के बाद भी मलाइका खान परिवार की फैमिली फंक्शन्स में शरीक होती रही हैं. इस बात से मानों ऐसा लग रहा था कि फैमिली के लिए ये दोनों फिर एक साथ रहने का फैसला ले सकते हैं.

लेकिन अरबाज को मीडिया ने जब मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया तब ये तय हुआ की मलाइका और अरबाज के रिश्तों में दरार पड़. ये भी कहा जाने लगा कि अब मिस्ट्री गर्ल ने ले ली है मलाइका अरोरा की जगह.

अरबाज खान ने सलमान की पार्टी में अपनी इस गर्लफ्रेंड को फैमिली और मीडिया से रूबरू कराया. आए दिन इन मीडिया ने भी इन्हें कई दफा एक साथ स्पॉट किया है. इतना ही नहीं बहन अर्पिता के घर गणेश चतुर्थी में भी अरबाज और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को इंडियन अवतार में अपनी पूरी फैमिली के साथ देखा गया. बताया जा रहा है कि खान फैमिली ने भी अरबाज और एंड्रिया के इस रिश्ते को अपना लिया. इनकी शादी की चर्चे भी सुनने को मिल रही है. आप को बता दे की अरबाज की गर्लफ्रेंड उम्र में अरबाज से 22 साल छोटी हैं.

अरबाज खान जल्द ही शादी करना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने दोनो परिवार को भी मिलवाया था. लेकिन भाई सलमान खान को अरबाज खान की दोबारा शादी की बात पसंद नहीं आई है. सलमान ने अरबाज को सलाह दी है कि ये उनके लिए ये शादी करने की उम्र नहीं है. सलामन ने उन्हें कहा, "अपने बच्चों के बारे में सोचो. अब देखना ये होगा की सलमान की ये सलाह अरबाज मानते हैं या फिर एंड्रियानी के प्यार में पड़कर एक बार फिर दूल्हा बननेके चल पड़ते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2018 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).