सैफ अली खान की खून से लथपथ ये फोटो इंटरनेट पर हुई वायरल, क्या है माजरा?
इस फोटो में सैफ अली खान ने सिर पर जख्म के निशान दिखाई दिए तो वहीं उनके शर्ट पर भी खून के धब्बे नजर आए
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' से दर्शकों के दिलों में एक बार फिर अपनी जगह कायम करने वाले सैफ इन दिनों इस वेब सीरीज के दूसरे भाग की शूटिंग में व्यस्त हैं. सोशल मीडिया पर सैफ की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं जिसमें वो खून से लथपथ नजर आ रहे हैं. अपनी लाल रंग की आलिशान कार में बैठे सैफ के सिर पर जख्म के निशान दिखाई दिए तो वहीं उनके शर्ट पर भी खून के धब्बे नजर आए.
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सैफ अपनी फिल्म 'तानाजी' की शूटिंग के काम में भी व्यस्त हैं. हाल ही में इस फिल्म को लेकर वो मुंबई के एक स्टूडियो में शूट कर रहे थे. इस वॉर फिल्म के सेट से घर लौटने के लिए सैफ इतनी जल्द बाजी में थी कि उन्होंने अपना मेकअप भी नहीं उतारा और इसी तरह से घर की ओर चल दिए.
सैफ अली खान (Photo Credits: Yogen Shah)
आपको बता दें कि मराठा योद्धा तानाजी के जीवन पर बन रही फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' में सैफ नेगेटिव रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
गौरतलब है कि वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' को मिली बड़ी सफलता के बाद अब फैंस बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2018 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

