बॉलीवुड

Saaho Teaser: प्रभास और श्रद्धा कपूर का दमदार एक्शन दहला देगा आपका दिल, देखें VIDEO

श्रद्धा कपूर और प्रभास स्टारर फिल्म 'साहो' का शानदार टीजर आज फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. फिल्म के इस टीजर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

Saaho Teaser: प्रभास और श्रद्धा कपूर का दमदार एक्शन दहला देगा आपका दिल, देखें VIDEO
साहो टीजर (Photo Credits: Youtube)

फिल्म 'बाहुबली' (Bahubali) से देश और दुनिया में प्रसिद्धि हासिल करने वाले प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'साहो' (Saaho) का शानदार टीजर फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) लीड रोल में हैं. फिल्म के टीजर को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में शेयर किया गया है.

श्रद्धा कपूर ने फिल्म के इन टीजर्स को ट्विटर पर शेयर किया है. टीजर की शुरुआत श्रद्धा कपूर के रोमांटिक अंदाज से शुरू होती है लेकिन हर फ्रेम के साथ ये एक्शन सीक्वेंस में बदलती जाती है. टीजर को देखकर साफ पता चलता है कि ये फिल्म हाई टेक एक्शन सीन्स से लैस होगी.

फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश मुरली शर्मा और महेश मांजरेकर ने भी काम किया है. इसी के साथ चंकी पांडे भी इसमें नजर आए. साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लोगों का जीतने के बाद प्रभास अब बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं.

प्रभास तो हमने एक्शन और मारधाड़ सीन्स में देखा होगा लेकिन श्रद्धा का स्टाइल भी यहां दमदार नजर आता है. टीजर में वो भी अपने 'बागी' मोड़ में नजर आईं. इस फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है. ये फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2019 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).