बॉलीवुड

Saaho Quick Review: प्रभास का एक्शन जीत लेगा दिल, रोमांचक है फिल्म की कहानी

श्रद्धा कपूर और प्रभास की फिल्म 'साहो' आज सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की उम्मीदें इस फिल्म बढ़ गई थी और आज हम आपके लिए खास इस फिल्म का रिव्यू लेकर आए हैं.

Saaho Quick Review: प्रभास का एक्शन जीत लेगा दिल, रोमांचक है फिल्म की कहानी

प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'साहो' (Saaho) आज आखिरकार दर्शकों के लिए सभी सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. ये फिल्म प्रभास और श्रद्धा दोनों के लिए बेहद है. एक तरफ जहां इस फिल्म के साथ प्रभास बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं वहीं इसके साथ श्रद्धा दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम रख रही हैं क्योंकि इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा.

इस फिल्म का इंतजार कर रहे सभी फैंस के लिए हम इसका क्विक रिव्यू लेकर आपके सामने हाजिर हैं. प्रभास और श्रद्धा कपूर की ये इस फिल्म की कहानी मुख्य रूप से मुंबई में से की गई है. आमतौर पर देखा जाए, ये एक चोर-पुलिस की कहानी है जिसमें अंदरवर्ल्ड कनेक्शन भी जुड़ा है. मुंबई पुलिस अपने बेस्ट ऑफिसर्स के साथ उस शातिर चोर को पकड़ने में जुटी है जो शहर में रॉबरी के बड़े मामलों को अंजाम दे रहा है. श्रद्धा और प्रभास यहां पुलिस अफसर की भूमिका में हैं. फिल्म में प्रभास का डायलॉग है 'जैसा दिखता है वैसा होता नहीं'. वाकई ये डायलॉग फिल्म की कहानी और लागू होती है क्योंकि इसके फर्स्ट हाफ में हमें कुछ ऐसे ही रोमांचक ट्विस्ट्स देखने को मील हैं. यह भी पढ़े: 'साहो' की पहली प्रतिक्रियाएं आई सामने, जानें दर्शकों को कैसी लगी प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म

फिल्म में जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और मंदिरा बेदी का रोल भी काफी इंटेंस है. ये उस अंडरवर्ल्ड गैंग से जुड़े हैं जो विदेश से ऑपरेट कर रहे हैं. इस फिल्म की खासियत है इसका एक्शन और प्रभास का अंदाज. श्रद्धा कपूर यहां इंटेंस के साथ ही ग्लैमरस अंदाज में भी नजर आ रही है. फिल्म की कहानी एंटरटेनिंग है.

हम जल्द ही इस फिल्म का कम्पलीट रिव्यू लेकर पेश होंगे. बनें रहें लेटेस्टली हिंदी के साथ.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2019 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).