देश

सिरफिरे आशिक ने भोजपुरी अभिनेत्री रितु सिंह को बनाया बंधक, पुलिस पर की फायरिंग, हुआ गिरफ्तार

सिरफिरे आशिक की चलायी गोली से एक युवक घायल हो गया, जिसका इलाज ज़िला अस्पताल में चल रहा है.

सिरफिरे आशिक ने भोजपुरी अभिनेत्री रितु सिंह को बनाया बंधक, पुलिस पर की फायरिंग, हुआ गिरफ्तार
भोजपुरी अभिनेत्री रितु सिंह को बनाया बंधक (Photo Credits: Facebook)

सिरफिरे आशिक ने शनिवार को भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Films) की एक अभिनेत्री को दो घंटे के लिए बंधक बना लिया. हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने बताया कि रॉबर्टसगंज (Robertsganj) कोतवाली अंतर्गत नगर के एक होटल में सुबह उस समय अफ़रातफ़री मच गयी, जब भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग के लिए यहां आयी अभिनेत्री रितु सिंह (Actress Ritu Singh) के कमरे में सिरफिरा आशिक पंकज यादव बुरी नीयत से घुस गया और अभिनेत्री को बंधक बना लिया. इस दौरान उसने कमरे के भीतर से फायरिंग (Firing) भी की. अंतत: पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल रही. युवक से पिस्तौल बरामद हुई है.

पाटिल ने बताया कि सिरफिरे आशिक की चलायी गोली से एक युवक घायल हो गया, जिसका इलाज ज़िला अस्पताल में चल रहा है. होटल में फ़िल्म प्रोडक्शन यूनिट के सत्तर से अस्सी लोग रुके हुए थे. अभिनेत्री रितु सिंह ने बताया कि यादव दो- तीन साल से उसका पीछा कर रहा है और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है. यह भी पढ़ें- Video: भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह के शो में मचा हंगामा, लाठीचार्ज के बाद कार्यक्रम हुआ रद्द

घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक घंटों की मशक़्क़त के बाद किसी तरह से यादव को समझा बुझाकर कमरे में तो दाख़िल हो गए लेकिन उसने पुलिस अधीक्षक पर भी गोली चला दी, जो उन्हें नहीं लगी. यादव को गिरफ्तार कर लिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2019 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).